शहबाज शरीफ के नन्हें प्लेन पर मीम्स की बौछार: सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, बताया 125 CC का हवाई जहाज
News Image

तियानजिन, चीन में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जिस विमान से पहुंचे, उसका आकार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

शहबाज शरीफ के विमान की तुलना भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान से की जा रही है, और लोग उनके विमान को छोटा बताकर तरह-तरह के मीम बना रहे हैं।

एक यूजर ने शहबाज के प्लेन वाले वीडियो के नीचे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक फोटो शेयर की, जिसमें केजरीवाल एक प्राइवेट प्लेन के सामने से चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यूजर ने लिखा, केजरीवाल के पास यह अच्छा प्लेन है।

एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, इस पाकिस्तानी विमान मॉडल को 1947 पर आधारित फिल्म गदर में दिखाया गया था, जो वर्ष 2000 में रिलीज हुई थी। ऐसा लगता है कि वे अभी भी इसका उपयोग कर रहे हैं।

एक अन्य यूजर ने कहा, बिल्कुल सही। राफेल हारने वाले और राफेल शूटर की कोई तुलना नहीं। लोग इसे “125 CC” का हवाई जहाज बता रहे हैं।

इस बीच, शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और शहबाज शरीफ दोनों शामिल हुए। पीएम मोदी ने पूरे सम्मेलन के दौरान उनसे दूरी बनाकर रखी। उन्होंने शहबाज के सामने आतंकवाद और पहलगाम हमले का मुद्दा उठाया। उन्होंने शिखर सम्मेलन में अपने भाषण के दौरान साफ किया कि आतंकवाद को खत्म किए बिना किसी वार्ता की उम्मीद रखना बेईमानी है। उन्होंने आतंकवाद, अलगाववाद और कट्टरपंथ को विकास का दुश्मन करार दिया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रंप का बड़ा ऐलान: इस्तीफा नहीं, डिफेंस पर फैसला, यूएस स्पेस कमांड मुख्यालय अलबामा में शिफ्ट

Story 1

भारत और जर्मनी व्यापार सुगमता बढ़ाएंगे, अंतरिक्ष व रक्षा में होगा सहयोग

Story 1

इंसानी लालच का नतीजा: उत्तराखंड में बाढ़ में बह गया तेंदुआ, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

Story 1

किम जोंग उन के जाने के बाद मची अफ़रा-तफ़री: कुर्सियां और गिलास तक सैनिटाइज!

Story 1

पेट खाली, बालों में चमेली: कांग्रेस सरकार का हवाई जहाज खरीद पर विवाद

Story 1

क्या तारक मेहता में बनेंगे नए जेठालाल-दयाबेन? इन बातों से मिल रहे संकेत!

Story 1

क्या धोनी के लिए हुक्का न लगाने पर खत्म हो गया इरफ़ान पठान का करियर?

Story 1

टीम इंडिया के टाइटल स्पॉन्सर नहीं बन पाएंगी ये कंपनियां - BCCI का सख्त निर्देश!

Story 1

मोदी और केजरीवाल: गालियों की लिस्ट का वायरल वीडियो!

Story 1

भारी बारिश का कहर जारी: घरों में दुबके लोग, मौसम विभाग का अलर्ट!