दिल्ली में बाढ़ का खतरा: यमुना डेंजर लेवल के पार, आज भी भारी बारिश का अलर्ट
News Image

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश जारी है। सोमवार को राजधानी के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और यातायात प्रभावित हुआ। लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हुई।

आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है। गुरुग्राम में तेज बारिश के चलते आज दफ्तरों और स्कूलों को ऑनलाइन चलाने का निर्देश दिया गया है।

राजधानी में आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। 5 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

आज सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर ओल्ड रेलवे ब्रिज (ORB) पर 205.68 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान को पार कर चुका है। हथिनी कुंड बैराज से 2,07,721 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे यमुना में जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। वजीराबाद बैराज से 67,260 क्यूसेक और ओखला बैराज से 61,968 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। हालात को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, शाम साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग में 18.6 मिमी, पालम में 30.8 मिमी, आया नगर में 48.9 मिमी और लोधी रोड में 16.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। खराब मौसम और तेज बारिश के कारण पालम एयरपोर्ट पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे विजिबिलिटी कम हो गई।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री कम 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.8 डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गुरुग्राम में ऑरेंज अलर्ट जारी!

Story 1

आंटी बनीं लाल परी , डांस करते हुए गिरीं धड़ाम, फिर... हँसी नहीं रोक पाएंगे!

Story 1

जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, कैब ड्राइवर का अपहरण कर हत्या

Story 1

शहबाज शरीफ के नन्हें प्लेन पर मीम्स की बौछार: सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, बताया 125 CC का हवाई जहाज

Story 1

वो सही बोल रहे हैं, किसी को हक नहीं... : पीएम मोदी की मां के अपमान पर लालू यादव की बेटी का पलटवार

Story 1

पीएम मोदी को गाली देने का विरोध, भाजपा ने बिहार बंद का ऐलान किया

Story 1

भारत से रिश्ते अच्छे, पर टैरिफ हटाने से इनकार: अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा रुख

Story 1

भाषण देते वक़्त क्यों रो पड़े बिहार बीजेपी अध्यक्ष, जब PM मोदी ने किया अपनी मां का ज़िक्र

Story 1

बुर्ज खलीफा से महंगे फ्लैट, लग्जरी गाड़ियां फिर भी बेबस गुरुग्राम: आखिर क्यों बारिश में डूब जाता है सपनों का शहर?

Story 1

पटना में मुंबई का अनुभव: शुरू हुई ओपन डबल डेकर बस सेवा