डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार मामलों के सलाहकार पीटर नवारो ने भारत के खिलाफ एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने रूस से तेल खरीद को लेकर भारतीय ब्राह्मणों पर मुनाफाखोरी करने का आरोप लगाया है।
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में नवारो ने भारतीय सामानों पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को सही ठहराया। उन्होंने चेतावनी दी कि पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की निकटता वैश्विक व्यवस्था को अस्थिर कर रही है।
भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हुए नवारो ने कहा, टैरिफ का महाराजा भारत है। उनके यहां दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ है। हमको वो कई चीजें निर्यात करते हैं। इससे नुकसान किसको होगा? अमेरिका के मजदूरों, टैक्सपेयर्स और यूक्रेन के लोगों को।
नवारो ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक महान नेता भी बताया। उन्होंने कहा कि मोदी बड़े नेता हैं, लेकिन भारत का वैश्विक गठबंधन समझ से बाहर है। उन्हें समझ नहीं आता कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के बाद भी पुतिन और जिनपिंग के साथ मोदी क्यों घुल-मिल रहे हैं? उनकी रूस और चीन से नजदीकियां सही नहीं है।
आगे उन्होंने कहा कि भारतीय लोगों को समझना चाहिए कि आखिर यहां पर हो क्या रहा है? भारतीय लोगों की कीमत पर ब्राह्मण मुनाफा कमा रहे हैं। हम चाहते हैं कि यह बंद हो। इस बार उन्होंने भारत की आलोचना करते हुए जाति का एंगल निकाला।
पीटर नवारो का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब SCO समिट में महाशक्तियों का मिलन हो रहा है। यहां पीएम मोदी, शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के बीच अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली। तीनों नेता एक दूसरे के साथ बातें करते और ठहाके लगाते नजर आए।
पीएम मोदी- पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात की तस्वीरें पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
ये तस्वीरें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चिंता बढ़ा सकती हैं। जहां वह टैरिफ लगाकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका यह दांव उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। चीन, भारत और रूस अगर साथ आ गए, तो अमेरिका अकेला पड़ सकता है।
Interactions in Tianjin continue! Exchanging perspectives with President Putin and President Xi during the SCO Summit. pic.twitter.com/K1eKVoHCvv
— Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2025
जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला: 5% और 18% के दोहरे टैक्स स्लैब को मिली मंजूरी!
अरे हमे क्यों नहीं आएगी... हार के बाद बाबर-रिज़वान पर अशरफ का मज़ेदार जवाब!
त्योहार से पहले झारखंड को तोहफा: मोदी सरकार देगी 2 लाख से ज्यादा नए आवास
चलती ट्रेन से जानलेवा स्टंट: युवक का खतरनाक वीडियो वायरल
बाज ने शेर के बच्चे को उठाया, शेरनी ने दिखाया असली जंगल का राज!
पंजाब बाढ़: सरकारी मदद में देरी, रणदीप हुड्डा बने रियल हीरो
ट्रंप-पुतिन वार्ता बेनतीजा, अब दुनिया की नज़र भारत पर: क्या मोदी रोक पाएंगे रूस की आक्रमकता?
किम जोंग उन की कुर्सी से निशान मिटाने की सनक: क्या छिपा है डर?
रणदीप हुड्डा: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उतरे ज़मीन पर, दिल जीत रही तस्वीर
मूडीज का दावा: क्या ट्रंप ने डुबो दी अमेरिकी अर्थव्यवस्था? मंदी की ओर अग्रसर अमेरिका