पंजाब में आई भीषण बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जिले जलमग्न हैं और लोग मुश्किल हालातों में जीने को मजबूर हैं।
फ़िल्मी सितारों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का ऐलान किया है, लेकिन बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा खुद ज़मीन पर उतरकर पीड़ितों की सहायता कर रहे हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो लोगों के दिलों को छू रही हैं।
मानसा, संगरूर, फाजिल्का, कपूरथला और गुरदासपुर जैसे इलाके बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। रणदीप हुड्डा गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पहुंचे हैं। वे बेघर हुए लोगों की सहायता कर रहे हैं।
रणदीप हुड्डा ने एक एनजीओ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह से संपर्क किया और उनकी टीम के साथ मिलकर लोगों के घरों तक पहुंचकर मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने लिखा, माटी जिसकी माई है वही हमारा भाई है... रणदीप हुड्डा भाई, धरातल पर जाकर बाढ़ग्रस्त पंजाब में मदद कर रहे हैं।
पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सोनू सूद सहित कई कलाकारों ने मदद का ऐलान किया है। लेकिन रणदीप हुड्डा की सराहना इसलिए भी हो रही है क्योंकि वे स्वयं ज़मीन पर उतरे हैं और बाढ़ पीड़ित इलाकों में जाकर लोगों को राहत पहुंचा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में रणदीप हुड्डा द ग्लोबल सिख नाम के एनजीओ के साथ मिलकर पंजाब के बाढ़ पीड़ित इलाकों में राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं। लोग उनकी इस पहल की सराहना कर रहे हैं और उन्हें ज़मीन से जुड़ा हुआ कलाकार बता रहे हैं।
*माटी जिसकी माई है
— Inderjeet Barak🌾 (@inderjeetbarak) September 4, 2025
वही हमारा भाई है
आप खेती किसानी को अपने दिल से कभी नहीं निकाल सकते।
रणदीप हुड्डा भाई, धरातल पर जाकर बाढ़ग्रस्त पंजाब में मदद कर रहे हैं।#Flood #Punjab #RandeepHooda pic.twitter.com/ZubLcanRh9
ट्रंप का अंडा-खेल : भारत को ज्ञान, खुद पुतिन से धड़ाधड़ खरीद रहे सफेद चीज !
तेजस्वी के 10 तीखे सवालों से गरमाई बिहार की सियासत, जेडीयू ने बताया तेजस्वी का फुल फॉर्म
मुंह मारकर आती हैं बयान पर प्रदीप मिश्रा का जवाब: महिलाओं के प्रति सम्मान जरूरी
नथिंग ईयर 3 जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर!
रश्मिका मंदाना की गुप्त सगाई? एयरपोर्ट पर हीरे की अंगूठी दिखाने से अटकलें तेज
कागज की नाव बनी सीमेंट से भरी पिकअप, नदी में बही!
जिनपिंग ने भारत-चीन रिश्तों को बताया ड्रैगन-हाथी , पुतिन ने कहा, बाद में जुड़ा भालू
एमिटी यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी: 90 सेकंड में 26 थप्पड़, छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
राजद प्रवक्ता ने मनोज झा को दी नसीहत: मनोज जी अब चुप हो जाइए
गोरखपुर में नो हेलमेट, नो तेल पर बवाल: पेट्रोल पंप पर युवतियों में हाथापाई!