देशभर में मानसून का ज़ोर जारी है। दिल्ली एनसीआर में सोमवार को भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। हरियाणा में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करके प्रशासन एक्शन मोड में है।
गुरुग्राम में सोमवार दोपहर शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। दोपहर 3:30 बजे से शुरू हुई बारिश से कई प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए।
सबसे ज़्यादा असर ट्रैफिक पर पड़ा। एनएच-48, हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सभी निजी कंपनियों ने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दे दिया।
जिले में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक औसतन 45 मिमी बारिश दर्ज की गई। वज़ीराबाद में सर्वाधिक 85 मिमी, कादीपुर हरसरू में 80 मिमी बारिश हुई। जल निकासी की लचर व्यवस्था ने शहर को ठप कर दिया।
गुरुग्राम के नरसिंहपुर इलाके में सड़कें नदी बन गईं। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे दोपहिया वाहन तक बहते देखे गए। दुकानदार अपनी दुकानों में पानी घुसने से बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। कुछ रिहायशी इलाकों में बेसमेंट में पानी भर गया, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा।
शाम के वक्त गुरुग्राम के कई हिस्सों में भारी जाम लग गया। सेक्टर 30 से सेक्टर 90 की दूरी तय करने में लोगों को 2 घंटे से अधिक का समय लगा। यात्री बेहाल रहे और सोशल मीडिया पर नाराज़गी जताई।
मौसम विभाग ने मंगलवार यानी 2 सितंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने कॉर्पोरेट कार्यालयों को वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सलाह दी है और स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया है। सोमवार दोपहर 3 बजे से 7 बजे के बीच 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।
*#Advisory | Today, between 3 PM to 7 PM, Gurugram recorded heavy rainfall of over 100 mm. 🌧️
— DC Gurugram (@DC_Gurugram) September 1, 2025
📢 The Indian Meteorological Department (IMD) has issued an Orange Alert for Heavy to Very Heavy Rainfall on 02-09-2025.
➡️ In view of the forecast:
✅ All corporate offices & private… pic.twitter.com/xCC1pmoKlF
यूक्रेन का दावा: रूसी नौसैनिकों के शवों से अटा समुद्र, ड्रोन हमले में स्पीड बोट के उड़े चीथड़े! (वीडियो)
यमुना का कहर: दिल्ली के यमुना घाटों पर बाढ़ का ऐसा मंज़र कि फुटपाथ पर हो रहा अंतिम संस्कार!
चूहों ने ली नवजातों की जान, राहुल गांधी का फूटा गुस्सा: सरकार चलाने का क्या हक?
गडकरी परिवार पर पवन खेड़ा का गंभीर आरोप: नीति पिता बनाएँ, पैसा बेटा कमाए!
हवा में लटककर डिनर! कपल का खतरनाक स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप
पहलगाम नरसंहार के गुनहगारों का सफाया, सेना ने दिखाई ऑपरेशन सिंदूर की अनदेखी झलकियां
धोनी के हुक्के वाला बयान: इरफान पठान का दावा इंटरनेट पर बना मीम फेस्ट!
आईसीसी वनडे रैंकिंग: इंग्लैंड का बुरा हाल, वसीम जाफर ने लिए मजे, माइकल वॉन को लगेगी मिर्ची!
पति की करतूत: उकसाया, छत से कूदी पत्नी, फिर भी पीटा!
सिपाही पत्नी का चौंकाने वाला वीडियो वायरल: दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या का सनसनीखेज खुलासा