साउथ की फिल्मों के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। दर्शक हर साल और महीने नई रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं, जिनमें कुछ बड़ी बजट की और बहुप्रतीक्षित फिल्में भी शामिल होती हैं।
अगर किसी फिल्म में एक साथ कई सुपरस्टार दिखाई देने वाले हों, तो दर्शकों में उसे लेकर जबरदस्त उत्साह बन जाता है। लेकिन कभी-कभी बड़े सितारों का जादू भी फीका पड़ जाता है।
फिल्म में चाहे कितना भी पैसा लगा हो, पर वो चमत्कार नहीं दिखा पाती जो दर्शकों को कहानी या किरदार से बांध सके। नतीजा, ये फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हो जाती हैं।
आज हम उसी फ्लॉप फिल्म की बात कर रहे हैं जो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।
यह फिल्म, कन्नप्पा , जिसमें तीन धांसू कैमियो थे, दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल का कैमियो भी फिल्म की कहानी को दमदार नहीं बना पाया।
मुकेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई।
अक्षय कुमार और काजल ने भगवान शिव और देवी पार्वती का किरदार निभाया। प्रभास, ऋग्वैदिक देवता रुद्र के रूप में और मोहनलाल एक अलग युग के आदिवासी योद्धा किरात की भूमिका में दिखाई दिए।
कन्नप्पा 4 सितंबर, 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
डिजिटल रिलीज की आधिकारिक घोषणा खुद विष्णु मांचू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से की है। उन्होंने अपडेट देते हुए लिखा, #कन्नप्पा 4 सितंबर, 2025 को डिजिटल रूप से रिलीज होगी, सिर्फ प्राइम वीडियो पर। हर हर महादेव। हर घर महादेव।
कन्नप्पा में विष्णु मांचू मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, मोहन बाबू, आर सरथकुमार, प्रीति मुखुंधन, मधु, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम, ब्रह्माजी, शिव बालाजी, कौशल मंडा, राहुल माधव, देवराज और मुकेश ऋषि जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।
Witness the epic, spirit of sacrifice & divinity 🙏#KANNAPPA releases digitally on Sept 4, 2025 only on Prime Video.
— Vishnu Manchu (@iVishnuManchu) September 1, 2025
Har Har Mahadev 🔱
Har Ghar Mahadev 🔥#KannappaOnPrime #KannappaMovie #HarHarMahadevॐ pic.twitter.com/WVrbZ2AMvn
चीन में मोदी का जलवा: सोशल मीडिया पर नंबर वन ट्रेंड!
मेरा एडमिशन करा दीजिए : नन्हीं मायरा की गुहार सुन CM योगी ने दिया अफसरों को आदेश
दूल्हे ने खिलाया रसगुल्ला, दुल्हन ने फेंका हवा में! फिर दूल्हे के बदले ने मचाया तहलका
मैं किस्मत वाला रहा कि... मोहम्मद शमी ने बताया इस खिलाड़ी को वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे मुश्किल बल्लेबाज
पटना में वोटर अधिकार यात्रा का समापन: राहुल और तेजस्वी का ऐलान - वोट चोरी नहीं होने देंगे!
महुआ मोइत्रा भड़कीं: रायपुर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, भाजपा को दी खुली चुनौती
पुतिन-जिनपिंग-मोदी की केमिस्ट्री देख अमेरिका सतर्क, भारत संग रिश्तों पर दिया बड़ा बयान
वसीम अकरम ने जसप्रीत बुमराह को बताया मॉडर्न डे ग्रेट , जानें क्या है सफलता का राज़
मैं सिर्फ़ T20 खिलाड़ी नहीं हूँ: रिंकू सिंह का चयनकर्ताओं को सीधा संदेश
एशिया कप में कैसे करेंगे इग्नोर? संजू सैमसन का लगातार चौथा 50+, नो लुक छक्के से मचाया तहलका