प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस मुलाकात में भारत और रूस की दोस्ती एक नए मुकाम पर पहुंची।
साझा बयान के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रिय दोस्त कहकर संबोधित किया, जबकि पीएम मोदी ने रूस को भारत का कठिन वक्त का साथी बताया।
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि हर मुश्किल समय में भारत और रूस साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया की स्थिरता के लिए दोनों देश महत्वपूर्ण हैं।
पीएम मोदी ने यूक्रेन में शांति के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों को आवश्यक बताया।
पीएम मोदी ने कहा, मुझे हमेशा लगता है कि आपसे मिलना एक यादगार बैठक होती है। हमें कई विषयों पर जानकारी साझा करने का अवसर मिला है। हम लगातार संपर्क में रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच नियमित रूप से कई उच्च-स्तरीय बैठकें हुई हैं।
उन्होंने आगे कहा, 140 करोड़ भारतीय इस वर्ष दिसंबर में होने वाले हमारे 23वें शिखर सम्मेलन के लिए आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह हमारी विशेष साझेदारी की गहराई और व्यापकता को दर्शाता है।
पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि कठिन से कठिन हालात में भी भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं। हमारा करीबी सहयोग दोनों देशों के लोगों के लिए ही नहीं, वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भी जरूरी है।
यूक्रेन के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा, ...हम यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। हम शांति के लिए हाल के सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि सभी पक्ष रचनात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे। संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने और स्थायी शांति स्थापित करने का रास्ता ढूंढना होगा। यह पूरी मानवता की पुकार है।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, प्रिय दोस्त, 21 दिसंबर को भारत-रूस की स्पेशल पार्टनरशिप को 15 साल पूरे हो रहे हैं। हम सच्चाई से यह बता सकते हैं कि हमारे रिश्ते सिद्धांतों पर बढ़ते हैं। हमारे बीच बहुत बहुमुखी सहयोग जारी है। आज की बातचीत से रिश्तों को और आगे बढ़ाने का मौका मिला है।
दिसंबर में भारत को आपका इंतजार : पुतिन से मुलाकात में बोले PM मोदी#PMModi | #VladimirPutin | #SCOSummit2025 | #China pic.twitter.com/vfHgXsRJky
— NDTV India (@ndtvindia) September 1, 2025
चूहों ने ली नवजातों की जान, राहुल गांधी का फूटा गुस्सा: सरकार चलाने का क्या हक?
बाढ़ में सब कुछ खोने के बाद भी, बाबा ने राहतकर्मियों को पिलाई चाय!
OMG! स्कूटी निकालने में महिला के साथ हुआ खेल , वायरल हुआ मजेदार वीडियो
व्हाइट हाउस के कमरे से फेंका गया रहस्यमयी बैग: क्या छुपा है इस घटना के पीछे?
बिहार SIR मामला: राहुल गांधी क्यों खामोश, पवन खेड़ा की पत्नी के पास भी दो वोटर ID कार्ड , भाजपा नेता के सबूतों से सियासी हलचल
GST Council का बड़ा फैसला: तेल, शैंपू, दूध की बोतलें और सिलाई मशीनें हुईं सस्ती!
₹500 के लिए जान जोखिम में: शर्त जीतने यमुना में कूदा युवक, हुआ लापता
जेलेंस्की से मिलने को पुतिन तैयार, मॉस्को आने का दिया न्योता, पर सवाल - क्या कोई मतलब है?
मीडिएटर का ताज छीना! ट्रंप-जिनपिंग की सीजफायर पर टक्कर, जानी दुश्मनों में दोस्ती
क्या धोनी के लिए हुक्का न लगाने पर खत्म हो गया इरफ़ान पठान का करियर?