पंजाब बाढ़: दिलजीत दोसांझ से लेकर मीका सिंह तक, सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ
News Image

देश के कई हिस्से इस समय बाढ़ से जूझ रहे हैं। काशी, प्रयागराज और उत्तराखंड के बाद अब पंजाब में भी हालात गंभीर हैं। इस मुश्किल घड़ी में, मनोरंजन जगत के सितारे पंजाब और वहां के लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

सोनू सूद, जो पहले भी कोरोना काल में लोगों की मदद करते दिखे थे, एक बार फिर अपनी बहन के साथ पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं पंजाब के साथ हूं। जो भी इन विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित है, वह अकेला नहीं है। हम हर व्यक्ति को फिर से खड़ा होने में मदद करेंगे। किसी भी तरह की मदद के लिए संदेश भेजने में संकोच न करें।

दिलजीत दोसांझ ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने कुछ एनजीओ के साथ मिलकर पंजाब के 10 गांवों की जिम्मेदारी उठाई है। उनकी सांझ फाउंडेशन लोगों को टेंट, दवाइयां और सोलर लाइट मुहैया करा रही है।

मीका सिंह की की फाउंडेशन भी लोगों तक हर तरह की संभव मदद पहुंचा रही है। उन्होंने एक वीडियो बनाकर देश-विदेश में रह रहे सभी पंजाबियों से एकजुट होकर पंजाब के लिए खड़े होने की अपील की है।

मशहूर गायक सतिंदर सरताज की सरताज फाउंडेशन भी गांवों और बाढ़ग्रस्त इलाकों में बचाव कार्य के साथ खाने-पीने और दवाइयों की मदद लेकर पहुंची है।

गायक और अभिनेता एम्मी विर्क ने 200 घरों की पूरी देख-रेख की जिम्मेदारी उठाई है। उन्होंने इस मुसीबत के दौर में पंजाब के लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं और उन्हें हिम्मत रखने को कहा है।

संजय दत्त ने भी ट्वीट करके पंजाब के लोगों के लिए अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं और हर मुमकिन तरह से उनकी मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने लिखा, पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही दिल दहला देने वाली है। प्रभावित लोगों के लिए शक्ति और प्रार्थनाएं भेज रहा हूं। मैं हर संभव तरीके से समर्थन करूंगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

यमुना में उफान: यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए बंद, यात्रा से पहले जान लें अपडेट

Story 1

पीएम मोदी की मां को गाली देने पर बिहार में बीजेपी का बंद: टायर जलाए, नारेबाजी की!

Story 1

बेवकूफ रायपुर पुलिस, आकाओं की सुनना बंद करो! - महुआ मोइत्रा का नया वीडियो

Story 1

जेलेंस्की से मिलने को पुतिन तैयार, मॉस्को आने का दिया न्योता, पर सवाल - क्या कोई मतलब है?

Story 1

आस्था के बीच अनहोनी: गणेश विसर्जन के दौरान युवक गंगा में समाया, मची चीख-पुकार

Story 1

गजब! गुरुग्राम में जाम से बचने के लिए शख्स ने कंधे पर उठाई स्कूटी, वीडियो वायरल

Story 1

हजारों हिंदुस्तानी भैंसें बाढ़ में बहकर पाकिस्तान पहुंचीं, पंजाब में तबाही का मंजर

Story 1

पानी पर लाठी मार रही पुलिस? नेपाल बॉर्डर से शराब तस्करी का वीडियो वायरल

Story 1

फैक्ट चेक: तेज प्रताप का नचनिया वाला तंज भाई तेजस्वी पर नहीं, पवन सिंह पर था

Story 1

सीएम योगी ने रवि किशन की जांची सतर्कता, सांसद हुए फेल , वीडियो वायरल!