चिप्स भी खा लिया, ब्रेड भी खा लिया : इंदिरा गांधी के साथ राहुल-प्रियंका के बचपन का पहला वीडियो वायरल
News Image

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का एक बचपन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने पोते-पोती के साथ एक प्यारा पल साझा कर रही हैं।

वीडियो में, नन्हे राहुल और प्रियंका एक खाने की टेबल पर बैठे हैं और उनकी दादी इंदिरा गांधी उन्हें खाने के फायदे बता रही हैं।

वीडियो की शुरुआत में इंदिरा गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को कमरे में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है। उनके पीछे उनके दिवंगत पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी भी हैं। इसके बाद इंदिरा गांधी बच्चों को खाना खाने के लिए कहती हैं।

इस पर राहुल गांधी बड़ी मासूमियत से कहते हैं, मैं चिप्स भी खा लिया और ग्रेवी भी खा ली, ब्रेड भी खा लिया। वहीं, प्रियंका गांधी खाने के लिए बहाना करती नजर आती हैं।

इसके बाद दादी इंदिरा गांधी राहुल और प्रियंका को खाने के फायदे के बारे में समझाती हैं, जिसे राहुल और प्रियंका बड़े ध्यान से सुनते हैं।

इंदिरा गांधी फिर राहुल-प्रियंका को समझाती हैं कि अगर तुम दोनों खाना ठीक से नहीं खाओगे तो बड़े कैसे होगे? वह आगे कहती हैं, मालूम है कि खाना खाने से क्या होता है? राहुल-प्रियंका जवाब देते हैं, नहीं।

इस पर इंदिरा गांधी दोनों को समझाती हैं कि खाना खाने से सेहत बनती है, खून बनता है।

तभी राहुल अपनी दादी से पूछते हैं कि खून क्या होता है? इंदिरा गांधी कहती हैं कि खून हमारे शरीर में होता है, जब हमें चोट लगती है तो जो लाल-लाल निकलता है न, वही खून होता है। अगर अच्छी तरीके से बड़ा होना है, मजबूत बनना है तो अच्छी तरह से खाना खाना होगा।

फिर राहुल पूछते हैं कि हमारे शरीर में खून है? तो इंदिरा गांधी कहती हैं, हां, सब जगह खून है हमारे शरीर में।

इस वीडियो पर लोगों ने काफ़ी प्रतिक्रियाएं दी हैं और लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

साड़ी में रिवाबा जडेजा का कबड्डी अवतार, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Story 1

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को बताया फिनिशर , जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच

Story 1

माँ, मोदी और वो पल... 1992 का दुर्लभ वीडियो वायरल!

Story 1

हवा में लटककर डिनर! कपल का खतरनाक स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप

Story 1

क्या तेजस्वी तोड़ पाएंगे नीतीश का तिलिस्म? बिहार के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण

Story 1

मिलावटी राजनीति से काम नहीं चलेगा: तेजस्वी का पीएम मोदी पर पलटवार

Story 1

गर्भवती महिला को रोका, स्कूल जा रही टीचर से धक्का-मुक्की: बिहार बंद में बवाल

Story 1

आतंकियों का ठिकाना बना सटीक निशाना: ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी

Story 1

पश्चिम बंगाल विधानसभा में बवाल, भाजपा नेता को घसीटा गया, सीएम ममता का तीखा हमला

Story 1

3 साल बाद फिर शर्मिंदा हुए शहबाज शरीफ, पुतिन ने मुस्कुराकर सिखाया तरीका