WWE Clash in Paris 2025 में रोमन रेंस का मुकाबला ब्रॉन्सन रीड से हुआ। रेंस ने यह मैच जीता ज़रूर, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सबको हिला कर रख दिया।
जीत के तुरंत बाद, ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने रेंस पर हमला कर दिया। उनकी इतनी बुरी हालत कर दी कि उन्हें स्ट्रेचर पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ा। उनके मुंह से खून निकल रहा था। एरीना में मौजूद प्रशंसक यह देखकर निराश हो गए।
मैच के दौरान रेंस और रीड ने एक दूसरे पर ज़बरदस्त मूव्स लगाए। शुरुआत में रीड हावी रहे, लेकिन रेंस ने जल्द ही अपनी पकड़ बना ली। उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया और रीड के सुनामी मूव से खुद को बचाया। अंत में, रेंस ने रीड को टॉप रोप पर सुपरमैन पंच और समोअन ड्रॉप दिया। फिर उन्होंने स्पीयर देकर जीत हासिल की।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। रेंस ने पॉल हेमन को भी बेहोश कर दिया था। अनाउंस टेबल पर अपने जूते साइन करके फैंस को दिए। तभी ब्रॉन ब्रेकर ने पीछे से आकर उन्हें स्पीयर दे मारा। रेंस गिर पड़े।
ऑफिशियल्स उन्हें बैकस्टेज ले जाने लगे, लेकिन ब्रेकर ने फिर से स्पीयर मारा। इसके बाद रीड ने भी मौका नहीं छोड़ा और रोमन को तीन सुनामी मूव लगा दिए। ब्रेकर और रीड ने किसी की नहीं सुनी, यहां तक कि एडम पीयर्स भी बेबस दिख रहे थे।
जे उसो रोमन को बचाने आए, लेकिन वह भी ब्रेकर के स्पीयर का शिकार हो गए। रेंस की हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें स्ट्रेचर से अस्पताल ले जाना पड़ा। ब्रेकर और रीड का यह रूप देखकर फैंस हैरान रह गए।
रोमन रेंस की हालत गंभीर है। माना जा रहा है कि अब वह कुछ समय के लिए आराम करेंगे। उनकी पसलियों में भी दिक्कत बताई जा रही है। WWE टीवी पर शायद अब उन्हें कुछ समय तक नहीं देखा जाएगा। WWE ने अभी तक उनकी सेहत को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है, लेकिन जल्द ही उनकी इंजरी के बारे में जानकारी आने की उम्मीद है।
🚨 An update on Roman Reigns... more to come tomorrow on Raw. pic.twitter.com/aqZmH5NXaA
— WWE (@WWE) August 31, 2025
3 साल बाद फिर शर्मिंदा हुए शहबाज शरीफ, पुतिन ने मुस्कुराकर सिखाया तरीका
यूक्रेन का दावा: रूसी नौसैनिकों के शवों से अटा समुद्र, ड्रोन हमले में स्पीड बोट के उड़े चीथड़े! (वीडियो)
राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को बताया फिनिशर , जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच
दिल्ली में दिन दहाड़े अंधेरा: बारिश का रेड अलर्ट जारी!
वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर फिर उठे सवाल, राजस्थान के इस खिलाड़ी के बयान ने मचाया बवाल
लालू राज होता तो कट्टे पर डिस्को होता: तेजस्वी के डांस पर मांझी का तंज
अंडरपास डूबे, सड़कें बनीं तालाब, पार्किंग भी जलमग्न: दिल्ली-नोएडा में बारिश का कहर
साड़ी में रिवाबा जडेजा का कबड्डी अवतार, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
क्या तारक मेहता में बनेंगे नए जेठालाल-दयाबेन? इन बातों से मिल रहे संकेत!
भारी बारिश का कहर जारी: घरों में दुबके लोग, मौसम विभाग का अलर्ट!