रामायण फेम रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, सितारों ने जताया शोक
News Image

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने आज सुबह 10 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म और टेलीविजन जगत में शोक की लहर है।

प्रेम सागर ने सागर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए भारतीय मनोरंजन उद्योग में एक सम्मानित निर्माता और कुशल दृश्य तकनीशियन के रूप में अपनी पहचान बनाई।

प्रेम सागर पुणे के एफटीआईआई (1968 बैच) के पूर्व छात्र थे, जहाँ उन्होंने फोटोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी में मजबूत तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने टेलीविजन के लिए कई प्रतिष्ठित परियोजनाओं का निर्माण किया और कई फिल्मों में सिनेमैटोग्राफर के रूप में भी काम किया और निर्देशन में भी हाथ आजमाया।

उन्होंने रामायण में अपने पिता रामानंद सागर की सहायता की थी। इसके साथ ही उन्होंने विक्रम और बेताल और श्री कृष्णा जैसे टेलीविजन शो का निर्देशन किया। ललकार , आंखें और धर्मेंद्र व हेमा मालिनी अभिनीत चरस जैसी फिल्मों में सिनेमैटोग्राफर के रूप में भी उन्होंने योगदान दिया। प्रेम सागर ने जितेंद्र और हेमा मालिनी अभिनीत फिल्म हम तेरे आशिक हैं का निर्देशन और निर्माण भी किया था।

रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता और सांसद अरुण गोविल ने प्रेम सागर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रामायण टीवी सीरियल का स्वरूप देकर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जन-जन तक भगवान श्रीराम की मर्यादा, आदर्श और शिक्षाओं को पहुंचाने वाले स्व. श्री रामानंद सागर जी के सुपुत्र एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्री प्रेम सागर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा, रामानंद सागर जी के पुत्र प्रेम सागर जी के निधन की खबर बिल्कुल चौंकाने वाली है। ओम शांति।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस से रिश्ता टूटने की कगार पर? कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बातचीत!

Story 1

फिल्म रिव्यू के नाम पर वसूली: निर्माता परिषद कानूनी कार्रवाई की तैयारी में

Story 1

अमेरिकी स्पेस कमांड: कोलोराडो से अलाबामा, ट्रंप का बड़ा ऐलान!

Story 1

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को किया तहस-नहस...एशिया कप से पहले औकात दिखाई, 5 दिन में ही लिया बदला

Story 1

इजराइल का वेस्ट बैंक पर कब्ज़ा: नया नक्शा, फिलीस्तीन में हड़कंप!

Story 1

चीन में पुतिन और शहबाज की गर्मजोशी भरी मुलाकात, पाक पीएम को रूस आने का न्योता

Story 1

फिर पलटा पाकिस्तान, जूनियर हॉकी विश्वकप से किया किनारा, भारत आने से इनकार

Story 1

भावुक हुए मोदी, फफक पड़े जायसवाल: बिहार में बीजेपी को मिला ब्रह्मास्त्र ?

Story 1

स्कूटी बैक करते हुए गिरी महिला, फिर जो किया, देख कर छूट जाएगी हंसी!

Story 1

धोनी के हुक्का मीम्स की बाढ़: क्या है इस कहानी का सच?