जम्मू-कश्मीर में बिहार का लाल शहीद, तीन महीने पहले हुई थी शादी
News Image

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में बिहार के सारण जिले का एक जवान शहीद हो गया। दरियापुर प्रखंड के बेला शर्मा टोला निवासी छोटू शर्मा (पुत्र स्व. रमेश शर्मा) ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

छोटू शर्मा भारतीय सेना में तैनात थे। उनकी शहादत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, छोटू शर्मा की शादी इसी साल 9 मई को हुई थी। शादी के तुरंत बाद उन्हें ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी मिली और वे अपनी छुट्टी खत्म कर ड्यूटी पर लौट आए। शादी के महज तीन महीने बाद शहादत की खबर से पूरा गांव गमगीन हो गया। सेना ने शनिवार देर शाम उनके परिजनों को इसकी सूचना दी।

घटना की खबर सुनते ही छोटू शर्मा की पत्नी सुभिका कुमारी बेहोश हो गईं। परिवार के अन्य सदस्य भी शोक में डूबे हुए हैं।

छोटू शर्मा चार बहनों में सबसे छोटे थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। मां कामिनी देवी ने अकेले ही उनका पालन-पोषण किया। सेना में भर्ती होने और शादी के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति सुधर गई थी। घर का खर्च छोटू की कमाई से चलता था।

छोटू शर्मा 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने सियाचिन में भी सेवा दी थी। हाल ही में उन्हें श्रीनगर में पोस्टिंग मिली थी। गाँव में रहकर उन्होंने सेना की तैयारी की और सेना में नौकरी मिलने के बाद पूरे परिवार की ज़िम्मेदारी संभाली। परिवार में सरकारी नौकरी पाने वाले वे इकलौते व्यक्ति थे।

शहीद का पार्थिव शरीर रविवार देर शाम तक पैतृक गांव पहुंचेगा। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शहीद छोटू शर्मा की शहादत पर गांव में गर्व और गम दोनों का माहौल है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रंप के टैरिफ बम के बाद भी भारत नहीं झुकेगा: ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री का बड़ा बयान

Story 1

करारी हार के बाद इंग्लैंड रैंकिंग में फिसला, वसीम जाफर ने उड़ाया माइकल वॉन का मज़ाक

Story 1

बारिश और भूस्खलन से मणिमहेश यात्रा बाधित, हजारों यात्री भरमौर में फंसे

Story 1

मध्य प्रदेश में एडवेंचर का रोमांच: गांधीसागर और कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट का आगाज!

Story 1

पवन खेड़ा को चुनाव आयोग का नोटिस: दो वोटर आईडी होने पर बीजेपी ने लगाए आरोप

Story 1

राष्ट्र विरोधी विदेशियों की भारत में नो एंट्री , नए आव्रजन नियमों का कड़ाई से पालन!

Story 1

टीम इंडिया के टाइटल स्पॉन्सर नहीं बन पाएंगी ये कंपनियां - BCCI का सख्त निर्देश!

Story 1

मोदी-जिनपिंग-पुतिन का वीडियो पोस्ट कर कैलिफ़ोर्निया गवर्नर ने उड़ाया ट्रम्प का मज़ा

Story 1

गद्दे में छिपे अखिलेश के करीबी नेता, फिल्मी अंदाज में पुलिस ने दबोचा!

Story 1

शी जिनपिंग से मलेशियाई प्रधानमंत्री की पत्नी का इनकार: हाथ मिलाने की जगह नमस्ते , वीडियो वायरल