ओवल इंविंसिबल और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच आज लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में द हंड्रेड 2025 का फाइनल खेला जाएगा। ओवल इंविंसिबल की नजरें तीसरे खिताब पर टिकी हैं।
इस निर्णायक मुकाबले के लिए ओवल इंविंसिबल ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर एडम जंपा को इंग्लैंड बुलाया है। जंपा, राशिद खान की जगह लेंगे, जो अंतर्राष्ट्रीय ड्यूटी के कारण लीग से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान की टीम फिलहाल पाकिस्तान और यूएई के साथ टी20 ट्राई सीरीज खेल रही है, जिसमें राशिद खान कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं।
एडम जंपा 34 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगे। द हंड्रेड लीग में एक गेंदबाज अधिकतम 20 गेंदें डाल सकता है, और इन 20 गेंदों के लिए जंपा को यह लंबा सफर तय करना होगा। ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड की दूरी लगभग 17 हजार किलोमीटर है, और आना-जाना मिलाकर यह दूरी 34 हजार किलोमीटर हो जाती है।
ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड आने में लगभग 24 घंटे लगते हैं। इस प्रकार, एक मैच के लिए एडम जंपा को लगभग 48 घंटों का सफर करना होगा।
ओवल इंविंसिबल के हेड कोच टॉम मूडी ने कहा, हमें एडम जंपा हर हाल में चाहिए, और जंपा भी वापस आने के लिए उत्सुक हैं। वह इस टीम को अच्छी तरह से जानते हैं।
फाइनल में एडम जंपा की मौजूदगी ओवल इंविंसिबल के लिए महत्वपूर्ण है। टीम ने अब तक दो बार द हंड्रेड लीग का खिताब जीता है, और दोनों बार जंपा ने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है। पिछले सीजन में इस गेंदबाज ने ओवल इंविंसिबल के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 विकेट लिए थे। अब तीसरी बार खिताब जीतने के लिए ओवल इंविंसिबल ने एडम जंपा को बुलाया है।
Adam Zampa is making a flying visiting to the Hundred! ✈️ pic.twitter.com/vrqfw2tifc
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) August 28, 2025
दिल्ली से चोरी, बांग्लादेश तक सप्लाई! मोबाइल माफिया का काला खेल बेनकाब
कमजोर हो जाएगी इंडियन टू-व्हीलर इंडस्ट्री, बाइक कंपनी के CEO ने की समान GST दर की अपील
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी का संबोधन, पुतिन से मुलाकात: भारत-चीन-रूस साझेदारी को नई दिशा!
सोशल मीडिया पर रील का खतरनाक जुनून: यमुना में गिरे छात्र, मुश्किल से बची जान
जनता के बीच आधार खो चुकी भाजपा, वोट चोरी से चुनाव जीतना चाहती है: संजय सिंह
SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का कूटनीतिक अंदाज, नेपाल, मालदीव और मिस्र के नेताओं से मुलाकात
पंजाब के 1000+ गांव जलमग्न, हिमाचल में यात्रा बाधित, यूपी में गंगा का कहर
WWE क्लैश इन पेरिस: रोमन रेंस पर जानलेवा हमला, जॉन सीना बने हीरो, सैथ रॉलिंस ने मचाया गदर!
गौतम गंभीर की कुर्सी खतरे में! क्या धोनी बनेंगे टीम इंडिया के मेंटर?
चीन ने माना भारत का लोहा, मोदी से मिलकर जिनपिंग बोले - साथ मिलकर रहना ज़रूरी!