सोशल मीडिया पर रील का खतरनाक जुनून: यमुना में गिरे छात्र, मुश्किल से बची जान
News Image

बागपत जिले के छपरौली के शबगा गांव से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यमुना में उफान की रील बनाते समय कुछ छात्र नदी में गिर गए।

यह घटना तब हुई जब लगभग आधा दर्जन छात्र यमुना किनारे लापरवाही से खड़े होकर रील बना रहे थे। पानी के तेज बहाव के कारण जमीन का कटाव हुआ और जिस स्थान पर वे खड़े थे, उसका एक बड़ा टुकड़ा यमुना में गिर गया।

इसके कारण दो-तीन छात्र भी यमुना में जा गिरे। चीख-पुकार मच गई, लेकिन अपनी जान की परवाह किए बिना तीन साथी छात्रों ने अपने साथियों को बचाने के लिए यमुना की तेज धार में छलांग लगा दी।

किसी तरह उन्होंने अपने साथी और खुद को यमुना से बाहर तो निकाल लिया, लेकिन उनमें से कुछ छात्र चोटिल हो गए। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और छात्रों को लेकर घर पहुंचे। अभी भी एक छात्र इस घटना के बाद से घायल और सहमा हुआ है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

उधर, प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार को बढ़कर खतरे के निशान 84.73 मीटर के करीब पहुंच गया, जिससे नदियों के किनारे बसे लोगों में चिंता फिर से बढ़ गई है। अगस्त माह में दूसरी बार बाढ़ का पानी रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच रहा है।

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम क्षेत्र में बने बांध के किनारे जहां वाहन रफ्तार भरते थे, वहां फिर से नावें चलने लगी हैं और लोग बांध के किनारे ही डुबकी लगा रहे हैं।

जिला प्रशासन द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार को शाम चार बजे तक फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 84.44 मीटर, जबकि छतनाग में यह 83.56 मीटर पर पहुंच गया। वहीं यमुना का जलस्तर नैनी में 84.15 मीटर रहा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

तुम नई जॉब खोजो, मैंने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप विदेशी पत्रकार पर क्यों भड़के?

Story 1

डरी हुई बिल्ली ने पूल में गिरकर सिखाया जीवन का बड़ा सबक!

Story 1

बस्तर में बाढ़ का कहर, दंतेवाड़ा बेहाल, सीएम साय ने गृहमंत्री को बताई आपबीती

Story 1

GST 2.0: 22 सितंबर से बदलेगा आपका बजट, जानिए क्या होगा सस्ता-महंगा!

Story 1

GST Council का बड़ा फैसला: तेल, शैंपू, दूध की बोतलें और सिलाई मशीनें हुईं सस्ती!

Story 1

पेट खाली, बालों में चमेली: कांग्रेस सरकार का हवाई जहाज खरीद पर विवाद

Story 1

सबकी बल्‍ले-बल्‍ले, पर ये शौक पड़ेंगे महंगे: जानिए किन चीज़ों पर लगेगा 40% स्पेशल GST

Story 1

जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डाका, फायरिंग और दुकानदार की पिटाई, सीसीटीवी में कैद वारदात!

Story 1

खुशखबरी! हेल्थ बीमा और बच्चों की कॉपी-किताबों पर अब 0% GST, अभिभावकों को मिली बड़ी राहत

Story 1

पाकिस्तान के दोस्त पर हिंदुस्तान का बदला : क्या SCO सदस्यता में भारत ने अजरबैजान को रोका!