सोशल मीडिया पर तेज़ी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक चीनी फैक्ट्री के अंदर कुछ मजदूर सुजाता ब्रांड नाम से फूड प्रोसेसर बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो सामने आते ही लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियां करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने चीन की मंशा पर सवाल उठाए।
एक्सपोर्टर प्रकाश ददलानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यह उत्पाद सुजाता का नकली वर्जन है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर चीन हमारी नक़ल कर रहा है तो हमने कुछ तो सही किया है।
ददलानी ने आगे लिखा कि सुजाता ब्रांड ने एक मानक स्थापित कर दिया है। चीनी फैक्ट्रियों में इसकी बेशर्मी से नकल की जा रही है, लेकिन वे केवल ब्रांड की नकल कर सकते हैं, भारत की गुणवत्ता की नकल नहीं कर सकते।
इस मामले में सुजाता कंपनी ने भी जवाब दिया है। कंपनी ने कहा कि यह 30 साल पुराना नेशनल/पैनासोनिक जूसर डिज़ाइन है, जिसकी चीन की सैकड़ों फैक्ट्रियों ने नक़ल की है और मुख्य रूप से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान को निर्यात किया जा रहा है।
कंपनी ने स्पष्ट किया कि भारत में भी यही साँचे मौजूद हैं, इसलिए सुजाता द्वारा इस मॉडल को चीन को आउटसोर्स करने का कोई मतलब नहीं है। उनका अपना जूसर डिजाइन कहीं बेहतर है।
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि चीनी फैक्टरियां नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बाजारों की जरूरतें पूरी करती हैं, जहां व्यापारिक घराने अक्सर भारतीय ब्रांड नाम और लोगो वाले उत्पादों की मांग करते हैं।
वहीं, एक अन्य यूजर ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए लिखा कि कमेंट सेक्शन में कई भारतीय यह मानने को तैयार ही नहीं हैं कि चीन किसी भारतीय ब्रांड की खुलेआम नकल कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये लोग जल्द ही अपनी हीन भावना से मुक्त हो जाएंगे और अपना आत्मविश्वास वापस पा लेंगे।
If China is copying us, it means we did something right.
— Prakash Dadlani (@prakdadlani) August 29, 2025
The Sujata Brand has set the benchmark.
It is being copied shamelessly in Chinese factories.
But, they can ONLY copy the brand.
They can’t copy the quality, trust, and
strength built in Bharat. 🇮🇳 pic.twitter.com/n7X4R96Slt
वैभव सूर्यवंशी के अनप्रोफेशनल बयान पर अड़े जितेश शर्मा, कहा- उसे बच्चा ही रहने दो
दिल्ली दरबार में बिहार का ब्लूप्रिंट : सम्राट चौधरी की मुलाकातों से बढ़ा मंत्रिमंडल विस्तार का शोर
मौत की टंकी: सिद्धार्थनगर में सीढ़ी टूटने से बच्चे की गई जान, 16 घंटे तक आसमान में अटकी रहीं दो सांसें
मैं बब्बर शेर हूं, मजबूर किया तो फर्श पर ले आऊंगा : कुलदीप बिश्नोई की अपनी ही पार्टी को दो-टूक चेतावनी
दिल्ली के विवेक विहार में रूह कंपाने वाला हादसा: एसी ब्लास्ट से जिंदा जले 9 लोग, शव बने कंकाल
दिल्ली का विवेक विहार दहला: भीषण अग्निकांड में 9 की मौत, शवों की शिनाख्त करना भी मुश्किल
विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा: मैं उन 6 पीड़ितों में शामिल हूं, जिनका बृजभूषण ने किया यौन उत्पीड़न
मौत की रफ्तार को मात दी: 140 km/h की स्पीड से एंबुलेंस दौड़ाकर ड्राइवर ने बचाई मासूम की जान
पश्चिम बंगाल चुनाव: नतीजों से पहले मोहम्मद सलीम का बड़ा दावा, बोले- टीएमसी-बीजेपी को लगेगा ‘11000 वोल्ट का झटका’
बंगाल चुनाव: बिधाननगर में बवाल, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर भिड़े TMC-BJP समर्थक