जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्थकुंवारी के पास भूस्खलन हुआ, जिसमें कई जानें गईं और कई घायल हुए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
सिन्हा ने कहा कि कल दोपहर बादल फटने के कारण यात्रा रोक दी गई थी। अर्थकुंवारी के पास बादल फटने से कई लोग पानी के बहाव में बह गए।
घायलों से मिलने के बाद उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उनका उचित इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को उनके घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
शोक संतप्त परिवारों के लिए उपराज्यपाल ने मुआवजे का ऐलान किया। श्राइन बोर्ड की नीति के अनुसार मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। आपदा प्रबंधन विभाग भी 4 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता देगा। इस प्रकार, कुल 9 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
यह हादसा मंगलवार को हुआ था। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया कि भूस्खलन इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। हादसे के बाद वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई है।
भूस्खलन में 8 लोगों की जान चली गई और लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था।
इस बीच, जम्मू में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्वराज एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या- 12472) पिछले 24 घंटों से ट्रैक पर फंसी हुई है, जिसमें सैकड़ों यात्री हैं। ट्रेन में ही यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। चट्टान का मलबा गिरने से ट्रेन रोकनी पड़ी।
*#WATCH | कटरा: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कल दोपहर बादल फटने के कारण यात्रा बंद कर दी गई थी, लेकिन अर्थकुंवारी के पास बादल फटने के कारण कई लोग पानी के बहाव में बह गए। कई अनमोल जानें चली गईं और कई घायल हुए। मैंने घायलों से मुलाकात की… pic.twitter.com/m9nFhfWUHQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2025
कल फिर कॉल करना नहीं तो इतना टैरिफ लगा दूँगा कि सिर चकरा जाएगा : टैरिफ विवाद में ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
वोटर अधिकार यात्रा: दोनों युवराज लोकतंत्र के लिए खतरा , स्टालिन के बिहार आगमन पर सम्राट चौधरी का हमला
घने जंगल में रहस्यमयी सांप झरना , जिसे देखकर डर से काँप उठते हैं लोग!
जम्मू-कश्मीर बाढ़: क्या हमने 2014 से कुछ सीखा? उमर अब्दुल्ला का सवाल
जंगल में मौत का तांडव: शेरनी, बाज और सांप की खूनी जंग का हैरतअंगेज वीडियो!
ट्रंप का 50% टैरिफ: गारमेंट्स से डायमंड तक, क्या-क्या होगा महंगा?
Samsung Galaxy S23 में आ रही ग्रीन लाइन की दिक्कत, कंपनी करेगी मुफ्त में रिप्लेस
पुष्पक विमान बनाम राइट ब्रदर्स: शिवराज के बयान पर बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जंग
पंजाब में बाढ़: भारतीय सेना ने बांध पर फंसे 22 CRPF जवानों और 3 नागरिकों को बचाया
गांव में दौड़ा-दौड़ा कर मारेगी जनता : प्रशांत किशोर का कांग्रेस-महागठबंधन पर तीखा हमला