घने जंगल में रहस्यमयी सांप झरना , जिसे देखकर डर से काँप उठते हैं लोग!
News Image

दुनिया में कई रहस्यमयी जगहें हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। कुछ को देखकर लोग डर जाते हैं, तो कुछ को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। इसे रहस्यमयी स्नेक वाटरफॉल कहा जाता है।

यह डरावनी जगह इंडोनेशिया के बाली द्वीप में स्थित है। इसे आधिकारिक तौर पर बेजी ग्रिया वॉटरफॉल के नाम से जाना जाता है, लेकिन यह सांप झरना के नाम से लोकप्रिय है। इस झरने का यह नाम यहां मौजूद विशाल पत्थरों पर सर्प के आकार की कलाकृतियों और मूर्तियों के कारण पड़ा है, जो इसे रहस्यमयी बना देती हैं।

ये डरावनी कलाकृतियां किसने बनाईं, यह आज भी एक रहस्य है। यह झरना बाली द्वीप के दक्षिण-पश्चिम भाग में पुंगुल गांव के पास स्थित है। हरे-भरे जंगलों और पहाड़ियों से घिरा यह झरना अनेक रहस्यों को समेटे हुए है। पर्यटक जब इसे देखने आते हैं तो डर और रोमांच से उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है, लेकिन बाली द्वीप में 83 प्रतिशत हिंदू आबादी रहती है, जो भारतीय संस्कृति और परंपराओं का पालन करती है। यह झरना प्राचीन बालिनीज मंदिर का हिस्सा है और स्थानीय लोगों के लिए एक आध्यात्मिक स्थल है। इस जगह को वर्ष 2022 में पर्यटकों के लिए खोला गया था।

बाली के लोगों की हिंदू परंपराओं में नागों को पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि झरने के पास सर्पों की विशालकाय मूर्तियां प्राचीन प्राकृतिक संरचनाएं हैं, जिन्हें स्थानीय कारीगरों ने तैयार किया था। ये प्रतिमाएं लोगों के उस विश्वास को दर्शाती हैं, जिसमें वे सर्पों को अपना रक्षक और शुद्धिकरण का प्रतीक मानते हैं। उनका मानना है कि ये नाग मूर्तियां नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा कर पृथ्वी व दिव्य शक्तियों के बीच पुल का काम करती हैं।

बाली द्वीप में जहरीले सांपों की 50-60 प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन यह झरना पूरी तरह सांपों से मुक्त है। इसके बावजूद, यहीं पर सांपों की आकृति वाली विशाल प्रतिमाओं का भंडार है, जो आज भी पर्यटकों में सिहरन पैदा कर देता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन: 30 श्रद्धालुओं की मौत

Story 1

भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट: पूर्व विदेश सचिव का चौंकाने वाला बयान

Story 1

निक्की भाटी हत्याकांड: अंतिम संस्कार के वीडियो से खुला नया राज़

Story 1

अमेरिकी टैरिफ: भारत पर 50% का असर, आगे क्या हैं चुनौतियां?

Story 1

पलभर में तबाही: कुल्लू-मनाली में हाईवे, घर, इमारतें सब धाराशायी!

Story 1

डोगेश भाई के आगे शेरनी भी हुई ढेर, वायरल वीडियो देख छूट जाएगी हंसी!

Story 1

2 गेंद, 2 बल्लेबाज बोल्ड: उमरान मलिक का तूफानी कमबैक, क्या होगी टीम इंडिया में वापसी?

Story 1

बिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर! तुरंत करें आवेदन

Story 1

अफगानिस्तान में भूकंप का तांडव, 5.4 तीव्रता से डोली धरती!

Story 1

प्रयागराज: ट्रेलर समेत 200 टन का सेगमेंट गंगा में डूबा, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल