बिहार में वोटर अधिकार यात्रा दरभंगा के बाद मुजफ्फरपुर पहुंची, जहां नेताओं ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान बाइक रैली भी निकाली गई। सीपीआई(एमएल) नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी यात्रा में उपस्थित थे।
तेलुगु में सभा को संबोधित करते हुए एम. के. स्टालिन ने कहा कि करुणानिधि और लालू यादव बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को देश का प्रमुख नेता बताया, जो भाजपा से कभी नहीं डरे। स्टालिन ने कहा कि तेजस्वी यादव भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।
मुजफ्फरपुर के गायघाट में राहुल गांधी ने अमित शाह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमे उन्होंने कहा था कि भाजपा 40-50 साल राज करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि राजनीति में कल क्या होगा, किसी को नहीं पता, लेकिन अमित शाह को 40 साल की राजनीति मालूम है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी करके सत्ता में आएगी।
राहुल गांधी ने गुजरात मॉडल को वोट चोरी करने का मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि यह मॉडल 2014 से पहले गुजरात में शुरू हुआ और बाद में राष्ट्रीय स्तर पर लाया गया। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि लोकसभा में उनका गठबंधन जीतता है, लेकिन 4 महीने बाद विधानसभा चुनाव में उनका गठबंधन जमीन पर दिखता ही नहीं है। उन्होंने चुनाव आयोग पर लाखों-करोड़ों वोट भाजपा के खाते में जोड़ने का भी आरोप लगाया, जिससे भाजपा चुनाव जीतती है।
*#WATCH मुजफ्फरपुर (बिहार): तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल हुए। pic.twitter.com/r0vcfXvRmM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2025
अमेरिकी टैरिफ: भारत पर 50% का असर, आगे क्या हैं चुनौतियां?
सांड का जानलेवा हमला, मसीहा बनकर आया शख्स!
बिहार में स्टालिन-तेजस्वी साथ दिखे, सम्राट चौधरी ने कहा - बिहारियों और सनातन को गाली देने वालों को लालू परिवार...
निक्की भाटी हत्याकांड: अंतिम संस्कार के वीडियो से खुला नया राज़
अरुणाचल में सड़क पर पत्थरों की बारिश! वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल
मोदी शानदार इंसान... - चीन दौरे से पहले ट्रंप का दावा, पाक को सुनाई खरी-खोटी
पुष्पक विमान बनाम राइट ब्रदर्स: शिवराज के बयान पर बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जंग
सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका: इंटरनेशनल गेंदबाज को जड़े लगातार चौके!
गणपति मूर्तियों को लेकर विवाद: स्वामी रामदेव ने कहा - कुछ ज्यादा ही हो गया
असम राक्षसों की धरती : कांग्रेस की पूर्व योजना आयोग सदस्या सैयदा हमीद का विवादित बयान