पहले हम ही लूटते थे बूथ : राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर बिहार के मतदाताओं का आईना
News Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी वर्तमान भाजपा सरकार पर लोगों के वोट चोरी करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार, चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम काट रही है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जो राहुल गांधी के दावों से बिल्कुल उलट सच्चाई बयां कर रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार अदिति त्यागी ने जहानाबाद में कुछ लोगों से बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि पहले चुनाव में वोट डालना कितना मुश्किल होता था।

जहानाबाद के एक गांव में बुजुर्गों से बात करते हुए अदिति त्यागी ने एक चौंकाने वाला दावा सामने रखा। एक बुजुर्ग मतदाता ने कहा, पहले वोट का लूट होता था, हम ही लोग लूटते थे, हम खुद लूटे थे बूथ। हम पूरा टान देते थे, कोई भी वोट देने आता नहीं था। आज एक भी आदमी ऐसा नहीं है जिसको रोका जाता है। पहले 10-20 आदमी वोट देता था, अब हर आदमी वोट देता है। किसी पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यहीं पर लोगों को घेर दिया करते थे, यहीं पर गोली चलने लगा तो कौन जाए बूथ पर जान गंवाने के लिए।

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए हैं। कई लोगों ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को फर्जी बताया है।

कंचन उग्रसंदी नामक एक यूजर ने लिखा, दी यह किस्सा मेरे दादा भी बताते हैं। दादाजी बिहार पुलिस में सिपाही थे। बुथ पर गोली चलती थी। वे लोग भाग जाते थे।

रवि के. मिश्रा ने लिखा, ईमानदार बुढ़हु सच्ची घटना बतियाने पर आज भी जेल की हवा खा सकत हो? राजनीति में पप्पू का शहीद चच्चा ही बूथ लुट,छापा,हांककर भगाना का जनक माना जाता रहा है फिर बाद के दिनों में सभी दलों ने कॉपी करना शुरू कर दिया था अब परिस्थिति बदली है लेकिन आजभी बंगाल के कई इलाकों में यही सब चल रहा है।

संदीप 2.0 नामक एक यूजर ने लिखा, दीदी ये बात बिल्कुल सही है... हम अमेठी से जब हम छोटे थे BJP का हमारे गाँव मे दो चार घर ही BJP वाले थे। कांग्रेस को लोकसभा मे एक तरफा वोट पड़ता था कोई रोकने वाला ही नही था। लेकिन अब समय बदला। अमेठी से BJP भले ही हारी लेकिन हमारे गाँव मे जीती है।

सूर्या नारायण चतुर्वेदी ने लिखा, रिटायर्ड वोट चोर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सेवानिवृत्त।

अंजनी कुमार सिंह ने लिखा, ये कोई चकित करने वाली बात नहीं है। जब बैलेट पेपर से वोट होता था उस समय ज्यादातर कांग्रेस की ही सरकार हुआ करती थी तो जिस जाति का जहां भी दबंगई चलता था वो बूथ लुट करता ही था। नई पीढ़ी को छोड़ कर बिहार का हर नागरिक इस सच्चाई से अवगत है। आज evm है फिर भी जबरदस्ती होती है वोट डालने में।

एटमाइजर नामक एक यूजर ने लिखा, पूरे के पूरे मतदान केंद्र को अगवा कर लेते थे या बैलट बॉक्स ही उठा ले जाते थे उस जमाने के बुज़ुर्ग लोग कहते हैं वो सही है या दस-बारह साल का लड़का राहुल के कान में वोट चोरी बोल जाता है या बुलवाया जाता है वो सही? ये समझ एक खड़ूस नेता में नहीं है लेकिन देशकी जनता को ये समझ है।

कुछ दिनों पहले यह भी खबर आई थी कि राहुल गांधी के समर्थक उनकी वोटर अधिकार यात्रा के दौरान उनका इंतजार करते रहे, लेकिन जब वे नहीं पहुंचे तो भारी बवाल हो गया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मोदी शानदार इंसान... - चीन दौरे से पहले ट्रंप का दावा, पाक को सुनाई खरी-खोटी

Story 1

अमेरिका का 25% टैरिफ: सपा सांसद ने बताया संप्रभुता पर हमला, अर्थव्यवस्था पर असर नहीं

Story 1

अमेरिका या चीन? भारत का नंबर-1 ट्रेडिंग पार्टनर कौन, चौंकाने वाले आंकड़े!

Story 1

ओडिशा में बाढ़ का कहर: पुल पार करते वक्‍त तिनके की तरह बहा ट्रेलर ट्रक, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

Story 1

Samsung Galaxy S23 में आ रही ग्रीन लाइन की दिक्कत, कंपनी करेगी मुफ्त में रिप्लेस

Story 1

जाको राखे साईंया! हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाले 25, फिर ताश के पत्तों की तरह ढह गई इमारत

Story 1

दिल्ली में नाबालिग रईसजादे की लापरवाही, शख्स को कुचला और घसीटते हुए ले गया, गई जान!

Story 1

पंजाब में बारिश का कहर: बाढ़ में फंसे 400 छात्र-शिक्षक, सरकार पर फूटा गुस्सा

Story 1

हिमाचल में तबाही: कुल्लू-मंडी फोरलेन छह जगह से ध्वस्त, 1000 करोड़ का नुकसान

Story 1

वैष्णो देवी मार्ग पर मौत का मंजर : 30 तक पहुंची मृतकों की संख्या