स्पेसएक्स ने मंगलवार रात को अपने विशाल रॉकेट स्टारशिप का एक और महत्वपूर्ण परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। इस परीक्षण में पहली बार एक परीक्षण पेलोड, जिसमें आठ डमी सैटेलाइट शामिल थे, को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक तैनात किया गया।
योजना के अनुसार, स्टारशिप अंतरिक्ष में लगभग एक घंटे तक चक्कर लगाने के बाद, हिंद महासागर में सुरक्षित रूप से उतर गया। यह स्पेसएक्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
स्टारशिप ने दक्षिण टेक्सस में स्थित स्पेसएक्स के लॉन्च स्थल स्टारबेस से शाम साढ़े छह बजे के बाद उड़ान भरी। यह दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली रॉकेट का दसवां परीक्षण था।
स्पेसएक्स और नासा का लक्ष्य भविष्य में चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों को इसी रॉकेट के माध्यम से भेजना है। नासा इस दशक के अंत तक चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने के लिए दो स्टारशिप रॉकेट तैयार कर रहा है।
स्पेसएक्स के सीईओ, एलन मस्क, का अंतिम लक्ष्य मानव को मंगल ग्रह तक पहुंचाना है, और यह परीक्षण उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस परीक्षण में सुपर हेवी बूस्टर को भी सफलतापूर्वक वापस लाया गया, जो अटलांटिक महासागर में उतरा। इसके लैंडिंग के लिए विशेष इंजन जलने की प्रक्रिया (लैंडिंग-बर्न) का परीक्षण किया गया।
स्टारशिप पृथ्वी की कक्षा में घूमता रहा। टेक्सस में दिन से रात हुई, फिर दोबारा दिन आ गया। उसके बाद योजना के मुताबिक यह हिंद महासागर में उतरा। समुद्र में उतरने से पहले उसके इंजन चालू हुए। इससे उसका मुंह ऊपर की तरफ हो गया और वह सीधा पानी में जाकर उतरा।
एक साल तक कई बार असफल होने के बाद यह सफल परीक्षण हुआ है। जनवरी और मार्च में हुए दो परीक्षण उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के बाद खत्म हो गए थे और उनका मलबा समुद्र में गिर गया था। मई में हुआ नौवां परीक्षण भी असफल हो गया था, जब स्पेसक्रॉफ्ट संतुलन खो बैठा और टूटकर बिखर गया था।
स्पेसएक्स ने इसके बाद सुपर हेवी बूस्टर को फिर से डिजाइन किया, जिसमें बड़े और मजबूत पंख लगाए गए ताकि वह ज्यादा स्थिर हो सके।
Splashdown confirmed! Congratulations to the entire SpaceX team on an exciting tenth flight test of Starship! pic.twitter.com/5sbSPBRJBP
— SpaceX (@SpaceX) August 27, 2025
भाई-बहन की जोड़ी का जलवा: राहुल गांधी ने बुलेट पर प्रियंका को बैठाकर नापी बिहार की सड़क
सिटी मजिस्ट्रेट को धक्का, लाठी लेकर मारने दौड़ा दारोगा, वीडियो वायरल
डोगेश भाई के आगे शेरनी की बोलती बंद! वायरल वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
भिंड में बवाल: BJP विधायक ने कलेक्टर पर तान दिया घूंसा, कहा - सबसे बड़ा चोर तू!
गणपति मूर्ति पर अंडे फेंकने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, मंगवाई माफी
इस्लाम को खत्म कर दूंगी : अमेरिकी नेता ने कुरान जलाई, मची खलबली
जाको राखे साईंया! हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाले 25, फिर ताश के पत्तों की तरह ढह गई इमारत
बेटे ने कुल्हाड़ी से की मां की हत्या, शव के पास बैठकर गाता रहा गाना
पहले हम ही लूटते थे बूथ : राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर बिहार के मतदाताओं का आईना
इतना टैरिफ लगाऊंगा कि सिर चकरा जाएगा : ट्रंप की धमकी भारत या पाकिस्तान को?