उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, नदियां उफान पर, चेतावनी जारी
News Image

उत्तरकाशी पुलिस ने भारी बारिश के बाद लोगों को खतरे के लिए अलर्ट किया है। पुलिस लगातार लोगों को सचेत कर रही है कि बारिश की चेतावनी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सावधानियां बरतें, नदियों और नालों के पास न जाएं, और सुरक्षित स्थान पर रहें। पुलिस सहायता के लिए 112 डायल करने के लिए कहा गया है।

चमोली जिले के थराली में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रभावित क्षेत्र पहुंचे।

थराली में शुक्रवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण टूनरी बरसाती नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ के साथ आए मलबे की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवती की जान चली गई। चेपड़ों बाजार में 78 वर्षीय व्यक्ति लापता हो गया। इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 150-200 लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आपदा में थराली के तहसील कार्यालय, चेपड़ों बाजार, कोटदीप बाजार और आसपास के क्षेत्रों के कई मकानों और दुकानों में एक से दो फुट तक मलबा भर गया। मलबे में एसडीएम आवास भी क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे में कुछ वाहन भी दब गए।

थराली तथा आसपास के क्षेत्र में कुल 41 मकानों को नुकसान पहुंचा है जिनमें से 11 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। मलबे में 11 वाहन भी दब गए हैं।

कर्णप्रयाग-थराली-देवाल मार्ग थराली के 10 किलोमीटर के दायरे में 12-15 स्थानों पर मलबा आने, बह जाने या बरसाती नालों के कारण बाधित है जिसे 10 जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से साफ करने का कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री धामी ने थराली के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और वहां जारी बचाव एवं राहत कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आलिया-रणबीर के 250 करोड़ के आलीशान बंगले की पहली झलक!

Story 1

मार देंगे BJP वाले, जेल जाएंगे हम लोग - पूजा पाल के आरोपों पर अखिलेश का पलटवार

Story 1

बादल फटने से पीड़ितों का फूटा गुस्सा, CM धामी को चमोली में झेलना पड़ा विरोध!

Story 1

अफ्रीका की हदजाबे जनजाति ने पहली बार चखा रसगुल्ला, खुशी से झूम उठे लोग

Story 1

राहुल गांधी की पप्पू यादव संग ठिठोली: पेट और वजन थोड़ा कम करिए!

Story 1

नंदमुरी बालकृष्ण को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सम्मान, 50 साल का करियर मनाया गया!

Story 1

आ गया दुश्मन देशों का काल, 2500 किमी दूरी तक मार गिराएगा मिसाइल!

Story 1

मेरी मम्मा के ऊपर कुछ डाला, फिर आग लगा दी : ग्रेटर नोएडा में मासूम बेटे ने खोला मां की हत्या का राज

Story 1

राजस्थान में मानसून की मार: 20 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश की चेतावनी

Story 1

पुरानी बातों पर मिट्टी, नए रिश्तों का निर्माण: पाकिस्तान की बांग्लादेश को पहल, ढाका का करारा जवाब