ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। अपनी पत्नी को जिंदा जलाने के आरोप में गिरफ्तार विपिन भाटी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि विपिन पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं रुका तो पुलिस को गोली चलानी पड़ी। गोली विपिन के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, विपिन को उस दुकान पर ले जाया जा रहा था, जहां से उसने थिनर की बोतल खरीदी थी। इसी दौरान उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और भागने लगा।
मृतका निक्की के पिता ने इस एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, पुलिस ने सही किया, जो अपराधी होता है वो भागने की कोशिश करता ही है। विपिन भी अपराधी है। हमारी गुजारिश है कि पुलिस बाकियों को भी पकड़े और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने आगे कहा कि, विपिन की छाती पर गोली मारनी चाहिए।
वहीं, पत्नी को जिंदा जलाने वाले विपिन भाटी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसने कहा, मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने उसे नहीं मारा है, वह खुद मर गई। पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते हैं, यह बहुत आम बात है।
*#WATCH ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश | दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी निक्की की हत्या के आरोपी विपिन भाटी को पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। pic.twitter.com/jrNDlPmCRQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2025
झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन नजरबंद, RIMS-2 परियोजना पर सियासी बवाल!
वोटर अधिकार यात्रा: राहुल-तेजस्वी बाइक पर, सरकार और चुनाव आयोग पर हमला!
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने सुनाए गगनयान के अद्भुत किस्से, एक दिन में देखे 16 सूर्योदय!
ऐसी बेरहमी! मालिक ने नौकर पर छोड़ा शेर, डर से कांप उठा शख्स
हेड-ग्रीन-मार्श के शतकों से बिगड़ा साउथ अफ्रीका का खेल, ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्डतोड़ जीत
पुजारा के बाद ये 3 भारतीय खिलाड़ी भी लेंगे संन्यास! कोच गंभीर ने किया मजबूर?
एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित: राशिद खान संभालेंगे कमान
भारतीय क्रिकेट के दीवार चेतेश्वर पुजारा ने लिया संन्यास!
प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल का राम भजन पर बेजोड़ डांस, वीडियो हुआ वायरल
सरकारी खजाने से लंदन यात्रा: पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रपति विक्रमसिंघे गिरफ्तार, थरूर ने जताई चिंता