इसरो ने गगनयान मिशन की तैयारियों को और तेज कर दिया है।
रविवार को, इसरो ने पैराशूट आधारित डीसेलेरेशन सिस्टम का सफल प्रदर्शन किया। इसके लिए एयर ड्रॉप सिस्टम का परीक्षण किया गया।
इस परीक्षण में सशस्त्र बलों ने भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) की सहायता की।
इसरो ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि गगनयान मिशन के लिए पैराशूट आधारित डीसेलेशन सिस्टम के संपूर्ण प्रदर्शन के लिए पहला एकीकृत एयर ड्रॉप टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
यह परीक्षण इसरो, भारतीय वायु सेना, डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल का संयुक्त प्रयास था।
गगनयान देश का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है। इसके तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
इस यान को इसी साल लॉन्च करने की योजना है। शुरुआत में, मानव रहित परीक्षण उड़ान होगी, जिसमें एक व्योममित्र रोबोट भेजा जाएगा।
गगनयान मिशन तीन दिवसीय होने वाला है। मिशन के तहत 400 किलोमीटर की पृथ्वी की निचली कक्षा पर मानव को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा और फिर उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा।
हाल ही में, इसरो ने गगनयान मिशन के लिए सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम (एसएमपीएस) का काम सफलतापूर्वक पूरा किया था।
हॉट परीक्षण के दौरान, प्रोपल्शन सिस्टम का प्रदर्शन अनुमान के अनुसार सामान्य रहा।
इसरो के अनुसार, गगनयान के सर्विस मॉड्यूल में एक खास सिस्टम लगाया गया है जो दो तरह के ईंधन से चलता है। यह सिस्टम उस हिस्से को मदद करता है जो इंसानों को लेकर अंतरिक्ष में जाएगा।
इसका काम रॉकेट को सही कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाना, उड़ान के दौरान दिशा को नियंत्रित करना, जरूरत पड़ने पर रॉकेट की गति को धीमा करना और अगर कोई गड़बड़ी हो जाए तो मिशन को बीच में रोककर अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित वापस लाना है।
इसरो की आगामी योजनाओं में इस साल के अंत तक गगनयान-1 मिशन लॉन्च करना शामिल है। इसमें मानव-रोबोट व्योममित्रा अंतरिक्ष की यात्रा करेगा।
2027 में भारत अपनी पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान करेगा। इसके बाद 2028 में चंद्रयान-चार, शुक्र मिशन और 2035 तक भारत अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना की योजना है।
2040 तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को चंद्रमा पर भेजने का लक्ष्य रखा गया है।
ISRO successfully accomplishes the first Integrated Air Drop Test (IADT-01) for an end-to-end demonstration of the parachute-based deceleration system for Gaganyaan missions. This test is a joint effort of ISRO, Indian Air Force, DRDO, Indian Navy and Indian Coast Guard
— ANI (@ANI) August 24, 2025
Source:… pic.twitter.com/4vPLHLXs3H
ट्रंप के टैरिफ़ के ख़िलाफ़ अमेरिका में ही उठी आवाज़
राजस्थान में मानसून की मार: 20 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश की चेतावनी
चमोली में सीएम धामी का मरहम: आपदा पीड़ितों को ढांढस बंधाया, हर संभव मदद का वादा
निक्की हत्याकांड: आरोपी पति विपिन भाटी का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
जब तूफान आया, पुजारा डटे रहे: गंभीर की भावुक विदाई, पोस्ट वायरल
गगनयान मिशन की तैयारी तेज: इसरो का पहला सफल एयर ड्रॉप टेस्ट, सशस्त्र बलों ने की मदद
पुजारा का ऑस्ट्रेलिया में दीवार जैसा प्रदर्शन, भारत को दो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जिताई
जिंदगी खत्म! बेकाबू कार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को हवा में उड़ाया, दिल दहलाने वाला वीडियो
पूजा पाल की हत्या की आशंका पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया: समझ से परे है ये सब
देर रात पुल पर खड़ी लड़की, लोगों की समझदारी से बची जान