भारत में अमेरिकी राजदूत नियुक्त हुए सर्जियो गोर, दक्षिण-मध्य एशिया का भी जिम्मा
News Image

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को भारत में अगला अमेरिकी राजदूत और दक्षिण व मध्य एशिया मामलों का विशेष दूत नियुक्त करने की घोषणा की है। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर दी।

ट्रंप ने कहा कि दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले क्षेत्र के लिए उनके पास ऐसा व्यक्ति होना जरूरी है जिस पर वह पूरी तरह भरोसा कर सकें और जो उनके एजेंडे को आगे बढ़ाने में मदद करे। उन्होंने सर्जियो गोर को अपने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन मिशन को आगे बढ़ाने वाला बताया।

सर्जियो गोर ट्रंप के पुराने सहयोगी हैं। ट्रंप के अनुसार, सर्जियो उनके अच्छे दोस्त हैं, जो कई वर्षों से उनके साथ हैं। उन्होंने उनके ऐतिहासिक चुनाव अभियानों में काम किया, उनकी किताबें प्रकाशित कीं और उनके आंदोलन को समर्थन देने वाला सुपर पीएसी भी चलाया।

गोर सीनेट से मंजूरी मिलने तक अपनी वर्तमान भूमिका में बने रहेंगे। वर्तमान में वह व्हाइट हाउस के प्रेसिडेंशियल पर्सनल ऑफिस के निदेशक हैं। अब उन्हें दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के विशेष दूत की भूमिका भी दी जाएगी।

सर्जियो गोर का यह नामांकन ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और भारत के संबंध तनावपूर्ण हैं। ट्रंप ने पहले ही भारत से आने वाले कुछ उत्पादों पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाया था और अब इसे 27 अगस्त से 50% करने की योजना है। ट्रंप का कहना है कि यह भारत द्वारा रूस से तेल खरीद बढ़ाने की सजा है।

ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि भारत, रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान सस्ता रूसी तेल खरीदकर मुनाफाखोरी कर रहा है, जो अमेरिका को स्वीकार्य नहीं है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भी हाल ही में भारत की आलोचना की थी।

गौरतलब है कि रूस से सबसे ज्यादा तेल खरीदने वाले चीन पर ट्रंप ने अभी तक ऐसा कोई टैरिफ नहीं लगाया है।

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार का आकार 190 अरब डॉलर से ज्यादा है, लेकिन कृषि और डेयरी क्षेत्र खोलने पर सहमति न बनने से दोनों देशों के बीच टैरिफ वार्ता टूट गई है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बछड़े के जन्मदिन पर किसान ने काटा केक, गांव में जश्न!

Story 1

दूसरी पारी में मिलेंगे: Dream11 का भावुक संदेश, अब जीतने पर पैसे नहीं, आईफोन!

Story 1

हम साथ रहे तो अमेरिका की दादागीरी खत्म: चीन का भारत को खुलकर साथ

Story 1

टैरिफ युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला: सर्जियो गोर होंगे भारत में अमेरिका के राजदूत

Story 1

वाजपेयी सरकार में प्रतिबंधों से भारत कैसे उभरा: सुधांशु त्रिवेदी ने टैरिफ युद्ध के बीच बताया

Story 1

बंदरों से बचने की कोशिश में 11000 वोल्ट का झटका, फिर हुआ चमत्कार!

Story 1

मजाक के नाम पर हैवानियत! मालिक ने मजदूर पर छोड़ा शेर

Story 1

आवारा कुत्ते ने तेंदुए को किया पस्त, 300 मीटर तक घसीटा!

Story 1

सुनेत्रा और डीके पर क्यों मचा है बवाल? क्या विपक्ष का RSS से जुड़ाव नया है?

Story 1

वर्ल्ड कप से पहले ICC का बड़ा बदलाव, RCB का होमग्राउंड बाहर!