उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का जापानी राजदूत ने किया अनोखा स्वागत, माचा चाय से बढ़ाया मान
News Image

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने नई दिल्ली में जापान के राजदूत ओनो केइची से उनके आवास पर मुलाकात की।

राजदूत ओनो केइची ने उपमुख्यमंत्री का पारंपरिक जापानी वेशभूषा में स्वागत किया और उनके सम्मान में खास माचा चाय बनाई।

इस भेंट के दौरान परंपरा और कूटनीति का अद्भुत संगम देखने को मिला। दोनों ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि भारत में जापान के राजदूत ने ताजी माचा चाय के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उन्होंने आगे लिखा कि जाटा टूरिज्म एक्सपो के लिए जापान यात्रा से पहले, राजस्थान और जापान के बीच संबंधों को मजबूत करने और पर्यटन सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

जापान के राजदूत ओनो केइची ने भी सोशल मीडिया पर इस भेंट की जानकारी देते हुए लिखा कि उन्होंने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री का अपने आवास पर स्वागत किया और उन्हें ताज़ी माचा परोसी।

उन्होंने कहा कि जापान और राजस्थान के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ और वे सांस्कृतिक सेतु को मजबूत करने की कामना करते हैं।

जापानी राजदूत ने अपने घर के जिस कमरे में उपमुख्यमंत्री को बैठाया था, उसकी सजावट पारंपरिक जापानी तरीके से की गई थी।

कमरे में जमीन पर तातामी मैट (पारंपरिक जापानी चटाई) बिछी हुई थी और दीवार पर जापानी भाषा में एक पोस्टर लगा हुआ था।

जापानी दूतावास ने यह कमरा टी क्लब सेरेमनी के लिए बनाया है।

दीवार पर लगे स्क्रॉल पर जापानी भाषा में सद्भाव, सम्मान, पवित्रता और शांति लिखा है, जो चाय समारोह को सिद्ध करने वाले सेन नो रिक्यू द्वारा स्थापित सादो के सार को दर्शाता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ड्रीम11 का खेल खत्म: 28 करोड़ यूजर्स के लिए झटका

Story 1

ट्रंप के आलोचक पूर्व NSA जॉन बोल्टन के घर FBI का छापा!

Story 1

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का जापानी राजदूत ने किया अनोखा स्वागत, माचा चाय से बढ़ाया मान

Story 1

अमेरिका में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी!

Story 1

चिन्नास्वामी से छिनी विश्व कप मेजबानी, मुंबई बना नया ठिकाना!

Story 1

लालू यादव चले थे पिंडदान कराने, RJD के दो विधायकों ने BJP के मंच पर मारी एंट्री!

Story 1

OMG! 1000 फीट की ऊंचाई पर सफाई, कमजोर दिल वाले न देखें ये वीडियो!

Story 1

अब गांव का बेटा भी जाएगा लंदन पढ़ने, अटल स्कॉलरशिप योजना शुरू!

Story 1

रोहित-विराट के संन्यास पर BCCI उपाध्यक्ष का बड़ा बयान: क्या वाकई आखिरी वनडे सीरीज?

Story 1

पहले गिरे, फिर मचाया तूफान: मुल्डर ने मार्श को किया धराशायी!