बिहार की राजनीति में फिर से हलचल मच गई है। विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका दिया है।
पीएम मोदी के गयाजी दौरे ने न सिर्फ सियासी तापमान बढ़ाया, बल्कि RJD के दो दिग्गज विधायकों की मौजूदगी ने लालू यादव की नींद उड़ा दी है।
पीएम मोदी आज गयाजी पहुंचे, जहां मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। लेकिन सबका ध्यान RJD विधायक विभा देवी और प्रकाश वीर ने खींचा। बीजेपी के मंच पर इन दोनों की मौजूदगी ने बिहार की राजनीति में तूफान ला दिया।
लोग हैरान हैं कि क्या ये विधायक अब RJD का साथ छोड़कर BJP की राह पकड़ने वाले हैं?
नवादा से RJD विधायक विभा देवी कोई छोटा नाम नहीं हैं। वे RJD के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की पत्नी हैं, जिन्हें 2016 में एक पोक्सो मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, हाल ही में पटना हाई कोर्ट ने राजबल्लभ को बरी कर दिया, जिसके बाद से ही विभा देवी के BJP में जाने की अटकलें तेज थीं। इन अटकलों को तब और हवा मिली, जब वे PM मोदी की सभा में मंच पर दिखीं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि विभा देवी जल्द ही BJP का दामन थाम सकती हैं। अगर ऐसा हुआ, तो ये RJD के लिए बड़ा नुकसान होगा।
रजौली से RJD विधायक प्रकाश वीर भी इस सियासी ड्रामे का हिस्सा बने। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने BJP के कन्हैया कुमार को हराकर रजौली सीट पर कब्जा जमाया था। लेकिन कुछ महीनों से उनके RJD छोड़ने की खबरें उड़ रही थीं, खासकर तब, जब तेजस्वी यादव नवादा दौरे पर गए थे और प्रकाश वीर की टिकट कटने की बातें सामने आई थीं। अब PM मोदी की सभा में उनकी मौजूदगी ने इन चर्चाओं को और पक्का कर दिया है। सवाल ये है कि क्या प्रकाश वीर अब BJP में शामिल होंगे?
PM मोदी के गयाजी दौरे से पहले RJD सुप्रीमो लालू यादव ने तंज कसा था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था, गयाजी पिंडदान के लिए मशहूर है। PM मोदी वहां नीतीश कुमार की राजनीति और उनकी पार्टी JDU का पिंडदान करने जा रहे हैं। लालू के इस बयान ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया। लेकिन BJP ने अपने एक्शन से जवाब दे दिया। RJD के दो विधायकों को अपने मंच पर बिठाकर BJP ने साफ कर दिया कि इस बार वे बिहार में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले।
नवादा लोकसभा सीट बिहार की सियासत में हमेशा से अहम रही है। इसके अंतर्गत नवादा, हिसुआ, वारिसलीगंज, गोविंदपुर, रजौली और बरबीघा (शेखपुरा जिला) जैसे छह विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें से नवादा और रजौली सीट को RJD के लिए मजबूत किला माना जाता था। लेकिन विभा देवी और प्रकाश वीर की बगावत ने RJD की नींव हिला दी है। अगर ये दोनों विधायक BJP में शामिल होते हैं, तो नवादा में NDA का दबदबा और मजबूत हो सकता है।
लालू यादव और तेजस्वी यादव के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं है। RJD पहले ही बिहार में नीतीश कुमार के NDA में शामिल होने से कमजोर हुई थी। अब अपने दो विधायकों की बगावत ने पार्टी को और मुश्किल में डाल दिया है। सियासी जानकारों का मानना है कि चुनाव से पहले RJD में और टूट हो सकती है, क्योंकि कई और नेता BJP के संपर्क में हैं।
अब क्या विभा देवी और प्रकाश वीर सचमुच BJP में शामिल होंगे? क्या RJD इस झटके से उबर पाएगी? या फिर लालू यादव कोई नया दांव चलेंगे? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में मिलेंगे।
*प्रधानमंत्री मोदी जी आज गया में नीतीश कुमार की राजनीति और उनकी पार्टी का पिंडदान करने आ रहे हैं। #Bihar #RJD #TejashwiYadav pic.twitter.com/dTBatRgeAU
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 22, 2025
शुभमन गिल पूरे टूर्नामेंट से बाहर! एशिया कप स्क्वॉड घोषणा के बाद बुरी खबर
गलवान की जंग: लद्दाख में सलमान खान ने शुरू की शूटिंग, वायरल हुई फोटो!
बाढ़ में डूबा शहर, फिर भी टेबल लगाकर शराब पीते दिखे दो लोग!
गेंदबाज फिसले, गिरे, पर मार्श को ले उड़े!
वायरल वीडियो: क्या माइक्रोफाइबर पर रेंग नहीं पाते सांप? हर कोशिश नाकाम!
झोले में नवजात का शव लेकर पिता पहुंचा कलेक्ट्रेट, अस्पताल सील!
बस बाउंड्री पार जाने ही वाली थी गेंद, तभी फैबियन ने दिखाया अद्भुत करतब!
चमोली में आधी रात को फटा बादल, मची भारी तबाही, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
जानलेवा खेल! बच्चे ने सांप को मुंह से दबाकर पकड़ा, फिर लगा खेलने
बिहार RJD में भूचाल! पीएम मोदी की रैली में दो विधायकों की एंट्री