रायबरेली, उत्तर प्रदेश का गौरव त्रिवेदी नाम का एक युवक इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि गौरव त्रिवेदी लोगों को ऑनलाइन स्कैम का शिकार बनाता था, लेकिन अब वह खुद ही हैक हो गया है।
एक यूजर, जिसका नाम @NanoBaiter है, ने एक्स पर पोस्ट करके गौरव त्रिवेदी के स्कैम का खुलासा करने का दावा किया है। यूजर का कहना है कि गौरव त्रिवेदी माइक्रोसॉफ्ट का टेक सपोर्ट बनकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था और फिर उनकी बैंक और अन्य निजी जानकारी हासिल कर लेता था।
यूजर ने आरोपी की तस्वीर, ऑडियो, वीडियो और लोगों को फंसाने के तरीके को भी साझा किया है। युवक ने अपने बायो में खुद को स्कैम और स्कैमर का पता लगाने वाला बताया है। पुलिस ने इस पोस्ट पर संज्ञान लिया है।
यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि स्कैमर का नाम गौरव त्रिवेदी है, जो खुद को माइक्रोसॉफ्ट सपोर्ट होने का झूठा बहाना बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता है। उसने कहा कि स्कैमर ने उसे भी फंसाने की कोशिश की, लेकिन उसने उसको निजी जानकारी और पैसे देने के बजाए उसका लैपटॉप हैक कर लिया। इसके बाद उसके वेबकैम से उसकी सारी करतूत उजागर हो गई।
यूजर का दावा है कि गौरव त्रिवेदी अपने घर रायबरेली से ही लोगों को ठगने का काम करता है। वह नकली पॉप-अप चेतावनियों के जरिए लोगों के कंप्यूटर स्क्रीन को लॉक कर देता था, और फिर आगे का काम खुद करवाता था।
आरोपी रिमोट एक्सेस से लोगों की निजी जानकारी हासिल करता था। पीड़ित जैसे ही हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करते थे, वे सीधे स्कैम से जुड़ जाते थे। इसके बाद आरोपी पीड़ित के लैपटॉप या कंप्यूटर को ठीक करने के लिए रिमोट एक्सेस देने का दबाव डालते थे। रिमोट एक्सेस मिलने के बाद ये लोगों की निजी जानकारी चुरा लेते थे।
एक यूजर ने दावा किया है कि स्कैमर ने उनके साथ भी ऐसा करने की कोशिश की थी, लेकिन उसने उसे अपने रिवर्स-हैकर करने वाले वर्चुअल मशीन का एक्सेस दे दिया। यूजर ने दावा किया कि उसने स्कैमर गौरव त्रिवेदी के वेबकैम फीड को कैप्चर कर लिया।
स्कैमर के वेबकैम फीड से जानकारी निकालने के बाद यूजर ने सारे वीडियो और फोटो को स्क्रीनशॉट के साथ सबूत के तौर पर शेयर किया है। उसने रायबरेली पुलिस को भी टैग करते हुए कार्रवाई करने की अपील की है।
रायबरेली सीओ सिटी अमित सिंह ने कहा कि एक्स पर स्कैम के दावे वाली पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्स पर दी गई डिटेल की जानकारी की तो पता चला कि आरोपी युवक शहर कोतवाली के लोधवारी कोठी के पास निराला नगर का रहने वाला है। डिटेल मिलने के बाद जब पुलिस निराला नगर स्थित आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी फरार हो चुका था।
हालांकि, रायबरेली में स्कैमर के खिलाफ कोई शिकायती आवेदन नहीं मिला है। इस मामले में साइबर टीम जांच कर रही है।
*1/ Meet Gaurav Trivedi, an Indian scammer who impersonates Microsoft support and then rips off innocent vulnerable people.
— NanoBaiter (@NanoBaiter) August 19, 2025
He tried to scam me......but instead of paying him money, I hacked into his laptop and turned on his live webcam feed. pic.twitter.com/qI5MY96LWm
डीएम ने भिखारी के आगे जोड़े हाथ, कहा - बाबा, भीख मत मांगो
पहले मनीष तिवारी, फिर शशि थरूर: क्या प्रियंका गांधी ने दूर की नाराजगी, तस्वीरों में क्या है सच?
32,000 करोड़ का कारोबार: 65 करोड़ भारतीय हर दिन 1 लाख साल के बराबर गेमिंग में बर्बाद कर रहे हैं
श्री गणेश करते हैं! सुदर्शन चक्र का भी जिक्र; जब हिंदी में PC करने लगे रूसी राजनयिक
थाने में बवाल: युवती ने महिला दारोगा के बाल खींचे, जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल
गला दबाया, सांस रोकी, मुंह काला किया... LIVE स्ट्रीमिंग में हुई मशहूर स्ट्रीमर की मौत!
राज्यसभा में सर्वोच्च स्थान पर बैठेगा तमिलनाडु का बेटा: पीएम मोदी ने सीपी राधाकृष्णन का कराया परिचय
ये इंसान है या चलता-फिरता लट्टू? ताबड़तोड़ डांस देख उड़े लोगों के होश
बिहार बोर्ड: मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी!
सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई: औरैया के तत्कालीन उपजिलाधिकारी राकेश कुमार निलंबित