उधमपुर रेलवे स्टेशन अब शहीद कैप्टन तुषार महाजन के नाम से जाना जाएगा
News Image

उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। अब यह स्टेशन शहीद कैप्टन तुषार महाजन के नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके अनुरोध पर उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम इस धरती के वीर सपूत शहीद कैप्टन तुषार महाजन (एमसीटीएम) के नाम पर रखा गया है।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस क्षेत्र को दी जाने वाली उच्च प्राथमिकता को दर्शाता है।

उन्होंने उधमपुर के लिए एक और अच्छी खबर देते हुए बताया कि कम्प्यूटरीकृत टिकटिंग कार्यक्रम में उधमपुर का नाम छूट गया था, लेकिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के हस्तक्षेप से इस त्रुटि को सुधारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही टिकटिंग प्रक्रिया में उधमपुर का जिक्र होने लगेगा।

इसके अतिरिक्त, उधमपुर एयरपोर्ट जल्द ही नागरिक उड़ानों का संचालन शुरू कर देगा। इसके लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शहीद कैप्टन तुषार महाजन 21 फरवरी 2016 को जम्मू-कश्मीर के पंपोर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उन्होंने आतंकियों से डटकर मुकाबला किया और अपनी टीम को सुरक्षित निकाला। मरणोपरांत उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

3 दिन में तीसरा पति: नीले ड्रम में फिर मिली लाश, पत्नी और जीजा फरार!

Story 1

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, अनसुलझे सवालों का जाल!

Story 1

मुंबई की बारिश में बॉस ने कहा ऑफिस आओ , तो Gen Z का जवाब: Not Possible

Story 1

अहमदाबाद: स्कूल में दसवीं के छात्र की हत्या, आठवीं के छात्र ने मारा चाकू; परिजनों का हंगामा

Story 1

बूचड़खाना बंद करने के लिए अकबर को मनाना आसान था, पर आज की महाराष्ट्र सरकार को नहीं: हाई कोर्ट में जैन समाज का दर्द

Story 1

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सिक्योरिटी में बदलाव, जनसुनवाई में अब दूर रहेंगे लोग

Story 1

32,000 करोड़ का कारोबार: 65 करोड़ भारतीय हर दिन 1 लाख साल के बराबर गेमिंग में बर्बाद कर रहे हैं

Story 1

हेडफोन बना काल: मुंबई में बारिश में डूबे तार से 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Story 1

पहले मनीष तिवारी, फिर शशि थरूर: क्या प्रियंका गांधी ने दूर की नाराजगी, तस्वीरों में क्या है सच?

Story 1

पलक झपकते दुश्मन खत्म! भारत ने किया अग्नि-5 का सफल परीक्षण, 5000 किमी रेंज, आवाज से 24 गुना तेज