दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यह निर्णय मुख्यमंत्री पर हुए हमले के बाद लिया गया है।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जनसुनवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति को मुख्यमंत्री के पास आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शिकायतों को भी मुख्यमंत्री तक पहुंचने से पहले सत्यापित किया जाएगा। शिकायतकर्ता कितनी दूरी तक आ सकते हैं, इसके लिए भी एक सीमा निर्धारित की जाएगी। हालांकि, रेखा गुप्ता के बाहर निकलने पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
कल जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ, जिसके बाद उनकी सुरक्षा पर सवाल उठने लगे थे। अब दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बदलाव करेगी। जनसुनवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था नए सिरे से की जाएगी। जिस तरह पहले लोग आसानी से मुख्यमंत्री के पास पहुंच जाते थे, अब उन्हें उनसे दूर रखा जाएगा।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री तक पहुंचने वाली शिकायतों को पहले ही सत्यापित किया जाएगा।
आरोपी की मां ने बताया कि उनके बेटे ने पशु प्रेम के कारण ऐसा किया। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा था जिसमें दिल्ली में कुत्तों को ले जाते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो देखकर वह क्रोधित हो गया और खाना भी नहीं खाया। आरोपी की पत्नी और एक बेटा है।
आरोपी की मां ने मुख्यमंत्री से अपने बेटे को माफ करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वह उज्जैन जाने के लिए कहकर घर से निकला था, जहां वह महीने में कम से कम एक बार जाता है। उन्हें नहीं पता कि वह उज्जैन से दिल्ली कब चला गया। जब उनके पति ने उससे फोन पर पूछा कि वह कब वापस आएगा, तो उसने कहा कि वह कुत्तों के सिलसिले में दिल्ली में है।
आरोपी राजेश खीमजी के पड़ोसी सुरेशभाई ने बताया कि वे उसे पिछले 5-6 सालों से जानते हैं। वह एक सरल और उदार व्यक्ति है जो जानवरों से प्रेम करता है।
आरोपी की मां के अनुसार, भानु सकरिया पशु प्रेमी है। वह नियमित रूप से कुत्तों और गायों को रोटी खिलाता है। उन्होंने बताया कि जब से सुप्रीम कोर्ट का आवारा कुत्तों को आश्रय स्थलों में डालने का फैसला आया है, तब से उसका गुस्सा बढ़ गया था। इसके बाद उसने बिस्तर पर भी मुक्के मारे थे और दिल्ली जाने का फैसला लिया था।
हालांकि, पुलिस के सामने पहले एक एंगल किसी रिश्तेदार को जेल से छुड़ाने को लेकर भी आया था, लेकिन पुलिस जांच में पता चला है कि ऐसा कुछ नहीं है। उसका कोई भी रिश्तेदार जेल में नहीं है।
फिलहाल दिल्ली पुलिस, आईबी और स्पेशल सेल आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। आरोपी का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें वह रिक्शे से मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस पहुंचता नजर आ रहा है। जनसुनवाई के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री रेखा आरोपी के सामने आईं, उसने कागज हवा में लहराया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश खुराना ने कहा कि बैठक में मौजूद एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पर हमला किया। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री की जांच की है। हम इस हमले की निंदा करते हैं और इसकी जांच होनी चाहिए कि क्या यह हमला राजनीति से प्रेरित था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर कुछ कागज़ात लेकर मुख्यमंत्री के पास आया और उनसे बात करते हुए अचानक उन पर हमला कर दिया।
*#WATCH | Rajkot, Gujarat | Accused Rajesh Khimji s neighbour, Sureshbhai, says, I have known him for the last 5-6 years. He is a simple and generous man who has a love for animals.
— ANI (@ANI) August 20, 2025
According to Delhi Police, Rajesh Khimji attacked Delhi CM Rekha Gupta during Jan Sunvai in… pic.twitter.com/eTThvwfjU1
भारत पर टैरिफ: क्या अमेरिका ने खुद को मुसीबत में डाला?
नीतीश और नायडू को नियंत्रण में रखने का बिल? तेजस्वी का गंभीर आरोप
AAP का विपक्ष के उम्मीदवार रेड्डी को समर्थन, केजरीवाल ने बताया क्यों
शाहरुख खान ने बॉबी देओल को लगाया गले, आर्यन खान के स्पीच ने खींचा ध्यान
बिहार: प्रशांत किशोर ने आपराधिक आरोप वाले विधेयक का किया समर्थन, बताया बिलकुल ठीक
रूस का ट्रंप को जवाब: भारत को तेल पर 5% छूट का प्रस्ताव, बाजार खुला
श्री गणेश करेंगे! सुदर्शन चक्र प्रोजेक्ट में रूस देगा भारत का साथ
जयशंकर का रूस से अमेरिका को कड़ा जवाब: टैरिफ पर उठाए सवाल, गिनाईं सच्चाईयां
ऑटो को जहां मन किया रोका, मिली सज़ा: टक्कर के बाद दूर जा गिरा ड्राइवर, देखें वीडियो
मुंबई की बारिश में बॉस ने कहा ऑफिस आओ , तो Gen Z का जवाब: Not Possible