केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक 2025, संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025 और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधायक 2025 बिल पेश किए। संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025 का विपक्ष ने कड़ा विरोध किया, इसे लोकतंत्र विरोधी बताया। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इस बिल का स्वागत किया है।
संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025 प्रधानमंत्री, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को गंभीर अपराध के आरोपों में पद से हटाने का प्रावधान करता है। एक संयुक्त संसदीय समिति, जिसमें लोकसभा से 21 और राज्यसभा से 10 सदस्य होंगे, अपनी रिपोर्ट अगले संसद सत्र के पहले हफ्ते के आखिरी दिन तक पेश करेगी।
प्रशांत किशोर ने विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि जब संविधान बनाया गया था, तब इसके निर्माताओं ने शायद यह अनुमान नहीं लगाया होगा कि सत्ता में बैठे लोग इतने भ्रष्ट और अपराधी हो जाएंगे कि उन्हें जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जेल जाने के बाद भी वे अपने पद नहीं छोड़ेंगे। किशोर का मानना है कि यह विधेयक अच्छा है क्योंकि अगर किसी नेता पर आरोप लग जाए और उसे जेल भेज दिया जाए, तो वह जेल से सरकार नहीं चला सकता।
विपक्ष ने संविधान के 130वें संशोधन बिल को पेश करते समय बिल की कॉपी फाड़कर गृह मंत्री अमित शाह की तरफ फेंक दी। ट्रेजरी बेंच को घेर लिया गया और गृह मंत्री के माइक को मोड़ने की भी कोशिश की गई, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 5 बजे तक स्थगित कर दी गई।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इसे पूरी तरह से क्रूर बताते हुए कहा कि यह हर चीज के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इसे भ्रष्टाचार विरोधी उपाय कहना लोगों की आंखों पर पर्दा डालने जैसा है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी मुख्यमंत्री के खिलाफ किसी भी तरह का केस दर्ज कराकर, उन्हें बिना दोषी सिद्ध हुए 30 दिनों के लिए गिरफ्तार किया जा सकता है, जिसके बाद वह मुख्यमंत्री नहीं रह पाएंगे। उन्होंने इसे संविधान-विरोधी, अलोकतांत्रिक और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
*#WATCH | Purnea, Bihar: On the bill for the removal of the PM, CMs, and ministers held on serious criminal charges, Jan Suraaj founder Prashant Kishor says, This bill has been introduced because, when the Constitution was drafted, the people who created it and the country s… pic.twitter.com/ScuXqy7fID
— ANI (@ANI) August 20, 2025
देवघर में मसाज कराती महिला का गुप्त वीडियो बनाने पर हंगामा, युवक पुलिस हिरासत में
दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला! क्या कुत्तों पर फैसले से नाराज़ था अटैकर?
पायलट की अद्भुत कुशलता: घने कोहरे में भी विमान को सुरक्षित उतारा, यात्री ने बनाया वीडियो!
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, विपक्ष ने घेरा: मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं तो...
ट्रंप का भारत पर 50% टैरिफ: अमेरिकी वित्त मंत्री का चौंकाने वाला खुलासा, चीन भी हैरान!
परमाणु शक्ति में भारत का दम: अग्नि-5 का सफल परीक्षण, 5000 KM तक परमाणु हमला संभव
मेलोनी बोलीं, मेरे लिए जेलेंस्की ही ठीक! - ट्रंप के सामने इटली की पीएम का वायरल लॉजिक
रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले की आप नेता गोपाल इटालिया के साथ तस्वीर झूठी, पड़ताल में खुलासा
रेल पटरी बनेगी बिजली का स्रोत, रेलवे की नई योजना से होगा आत्मनिर्भर भारत!
मुंबई की बारिश में बॉस ने कहा ऑफिस आओ , तो Gen Z का जवाब: Not Possible