एक पायलट का शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में, पायलट ने बेहद खराब मौसम के बावजूद विमान को सफलतापूर्वक लैंड कराकर सबको चकित कर दिया।
भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच, कप्तान नीरज सेठी ने विमान को बड़ी कुशलता और सहजता से उतारा। विमान के अंदर बैठे एक यात्री ने इस पूरे दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। ऐसा कर पाना हर पायलट के लिए संभव नहीं है।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज बारिश और कम दृश्यता के बावजूद, विमान कैसे सुरक्षित रूप से लैंड करता है। हैरानी की बात यह है कि कम दृश्यता होने पर भी विमान संतुलित तरीके से नीचे उतरता है और रनवे पर बिना किसी झटके के लैंड करता है।
इस वीडियो को साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा, मुंबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश के बीच लैंडिंग। कप्तान नीरज सेठी को सलाम, जिन्होंने कम दृश्यता में भी सुरक्षित लैंडिंग की।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पायलट की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इस कैप्टन की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इस वीडियो को शेयर करने के लिए आपका भी शुक्रिया।
एक अन्य यूजर ने लिखा, विजिबिलिटी बिल्कुल ना के बराबर है। पिछले महीने जब मैं यहां आया था तब भी चारों तरफ कोहरा और बारिश थी।
एक और यूजर ने टिप्पणी की, कैप्टन को पूरे अंक मिलते हैं। ये हैं असली हीरो, जो भारतीय आसमान को सुरक्षित रखते हैं। मुश्किल हालातों में भी यात्रियों को सुरक्षित लैंड कराने वाले कप्तान नीरज सेठी की यह लैंडिंग लोगों के लिए उम्मीद और भरोसे की मिसाल बन गई है।
मुंबई में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया था, जिससे यातायात और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। इसका असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। मुंबई एयरपोर्ट से जुड़ी 250 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति अवश्य जांच लें।
#Mumbai airport landing in midst of heavy rains. #MumbaiRains Hats off to Captain Mr. Neeraj Sethi for landing safely with less visibility. @airindia VT-TNC pic.twitter.com/khvJTSWnv7
— 🇮🇳 Vidyasagar Jagadeesan🇮🇳 (@jvidyasagar) August 19, 2025
छोटू का यमराज से याराना: बच्चे ने सांप को मुट्ठी में जकड़ा, वीडियो देख लोग दंग
AI से बनी तस्वीर? रेखा गुप्ता पर हमले को लेकर बीजेपी का AAP पर आरोप, आप ने कहा - फ़ोटो फ़र्ज़ी!
प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री बर्खास्तगी बिल पर बवाल: क्या नीतीश और नायडू सबसे ज्यादा डरे हुए हैं?
KBC में 25 लाख का सवाल! क्या आप जानते हैं जवाब? प्रतिभागी बने लखपति
रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले की आप नेता गोपाल इटालिया के साथ तस्वीर झूठी, पड़ताल में खुलासा
ऑपरेशन सिंदूर: NCERT का विशेष मॉड्यूल, स्कूली किताबों में पहलगाम हमले का जिक्र
अभ्युदय 2025: कुमार विश्वास और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लगाया 1111वां पौधा, कर्मवीर में 100 साल की सुर्खियां
बिहार को 12 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी का गयाजी दौरा!
पुराने उपराष्ट्रपति कहां चले गये? राजा किसी को भी हटा देगा : राहुल गांधी का नए बिल पर हमला
मुंबई में रेड अलर्ट: अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा में पानी भरा, वीडियो वायरल