बलूचिस्तान से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सैनिक अपने कपड़े उतारकर भाग गए हैं। यह घटना 11 अगस्त को बलूचिस्तान के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाकिस्तान स्थित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और उसके संगठन मजीद ब्रिगेड को एक विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) के रूप में नामित करने के बाद सामने आई है।
मशहूर बलूच एक्टिविस्ट मीर यार बलूच ने दावा किया है कि पाकिस्तान बुरी तरह से जंग हार रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बलूचों ने पाकिस्तानी सैनिकों से कहा है कि वे उनकी जमीन पर अपनी मर्जी से आ सकते हैं, लेकिन जाएंगे उनकी मर्जी से।
मीर यार बलूच ने एक तस्वीर साझा करते हुए दावा किया है कि पाकिस्तानी सैनिक अपनी जान बचाने के लिए अपने कपड़े छोड़कर भाग रहे हैं, ताकि उनकी कोई पहचान न कर पाए और वे बलूचिस्तान से जिंदा पाकिस्तान लौट सकें।
बलूचिस्तान पर अमेरिका की नजर पड़ चुकी है। ऐसे में भारत और रूस को मिलकर बलूचिस्तान के बारे में सोचना होगा, अन्यथा एक बड़ी मुसीबत आ सकती है।
दरअसल, 1990 के दशक में तेल को लेकर जो जंग मिडिल ईस्ट में शुरू हुई थी, वैसी ही जंग इस बार बलूचिस्तान में शुरू हो गई है। लेकिन इस बार लड़ाई तेल की नहीं, बल्कि रेयर अर्थ एलिमेंट की है। 20वीं शताब्दी तेल के नाम थी, लेकिन कहा जा रहा है कि 21वीं शताब्दी रेयर अर्थ मिनरल्स के नाम होगी। बलूचिस्तान इस वक्त रेयर अर्थ एलिमेंट के ढेर पर बैठा है। इस खजाने में अमेरिका भी हिस्सा चाहता है।
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए), आईएसआईएस-खोरासन और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका आतंकवादी संगठनों के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की सफलता की सराहना करता है।
Good News for all patriots around the world
— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) August 19, 2025
The Pakistani army has badly lost the war in Balochistan.
Attention; 🚨 keep a distance to avoid bad smell...
To Pakistan invading forces: Tum Aogy Apne Marzi Sy, Jaogy Baloch Ki Marzi Sy.
The Pakistani army abandoning its uniforms… pic.twitter.com/g3xrSwJMkD
एशिया कप 2025 और वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए आज होगा टीम इंडिया का ऐलान
नालंदा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, मुख्यमंत्री के गृह जिले में उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा: 55% महंगाई भत्ता घोषित!
मेरठ टोल प्लाजा कांड: फौजी से मारपीट, भारी जुर्माना और अब संगीन धाराएं!
ट्रंप ने मैक्रों के कान में पुतिन को लेकर क्या कहा, माइक रह गया ऑन, वीडियो वायरल!
उपराष्ट्रपति चुनाव: सुदर्शन रेड्डी बने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार, खरगे ने की घोषणा
प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से की सौजन्य भेंट
वाराणसी में पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, मंदिर में करा दी शादी!
तेजप्रताप की तेजस्वी को नसीहत: जयचंदों से सावधान रहें
एशिया कप टीम में यशस्वी स्टैंडबाय, तो श्रेयस अय्यर क्यों बाहर? अगरकर ने खोला राज