भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है। बीसीसीआई आज एशिया कप 2025 के लिए पुरुष टीम और वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए महिला टीम की घोषणा करेगी।
एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने वाला है, जबकि आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होगी।
महिला टीम को वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज खेलनी है, जिसके लिए भी आज टीम का ऐलान किया जाएगा।
टीमों के चयन के लिए दोनों टीमों के सिलेक्टर्स अलग-अलग समय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। एशिया कप टीम के लिए दोपहर 1:30 बजे और महिला वर्ल्ड कप टीम के लिए दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
इन प्रेस कॉन्फ्रेंस का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 और जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा।
एशिया कप 2025 यूएई में खेला जाएगा, जबकि महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे।
एशिया कप में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी। सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। उपकप्तान की घोषणा टीम के ऐलान के बाद ही की जाएगी।
पिछली बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला गया था, जिसमें भारत विजयी रहा था। इस बार भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलेगी। पिछली बार रोहित शर्मा टीम के कप्तान थे।
वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया 30 सितंबर से अपने अभियान का आरंभ करेगी। टीम का पहला मुकाबला श्रीलंका के साथ होगा। हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी।
🚨 BIG DAY FOR INDIAN CRICKET 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 18, 2025
1.30 pm - Asia Cup Squad announcement.
3.30 pm - Women s World Cup squad announcement.
Live on Star Sports 1 & JioHotstar. pic.twitter.com/mHiygNTTOZ
बिहार की राजनीति में हलचल: पवन सिंह की R.K. सिंह से मुलाकात, क्या बदलेगा चुनावी समीकरण?
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से मिले पीएम मोदी, गले लगाकर किया स्वागत
कपिल के शो में सुनील ग्रोवर बने गुलजार , विशाल-शेखर रह गए दंग, फैंस हुए हैरान!
लागल-लागल झुलनिया में धक्का... लालू का वही बेफिक्र अंदाज फिर दिखा!
मेले में झूला अचानक रुका, हवा में अटकी सांसें, वीडियो बनाने पर धमकी!
सुदर्शन रेड्डी: इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उतारा उम्मीदवार, सीपी राधाकृष्णन से होगा मुकाबला
ऑपरेशन सिंदूर का हीरो, टोल गुंडों का शिकार! मेरठ में भड़का जन आक्रोश
कूली का जलवा बरकरार: 5 दिनों में 450 करोड़ पार, दुनिया भर में धूम!
अमेरिका में U-टर्न ले रहा ट्रक, तेज रफ्तार कार से भीषण टक्कर, भारतीय ड्राइवर पर हत्या का आरोप
लापता युवक का चौंकाने वाला वीडियो: युवती ने गर्दन पर पैर रखकर कहा, तुझे छूना भी गवारा नहीं!