लागल-लागल झुलनिया में धक्का... लालू का वही बेफिक्र अंदाज फिर दिखा!
News Image

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू यादव रविवार को एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में जनता के बीच नजर आए। इंडिया ब्लॉक की वोटर अधिकार यात्रा के शुभारंभ से पहले एक जनसभा में लालू ने भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा को बिहार में घुसने नहीं देना है।

लालू यादव ने सभा को संबोधित करते हुए जनता से एक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और हम सबको एकजुट होकर भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा। लोकतंत्र को मजबूत होने दीजिए। अपने भाषण के दौरान उन्होंने पुरानी कहावतों का इस्तेमाल कर सभा को जीवंत बना दिया।

लालू यादव ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा, लागल-लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकत्ता चलल.... यह सुनते ही सभा स्थल पर मौजूद भारी भीड़ तालियों और जयकारों के साथ उनका उत्साह बढ़ाने लगी। लालू की सक्रियता को देखकर तेजस्वी यादव, राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी नेताओं के चेहरे भी खिल उठे। बिहार कांग्रेस ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल चुनाव के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए है। हम वोट की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं। वोट काट-काटकर अपनी हुकूमत चलाने वाले लोगों को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने लोगों से गठबंधन दलों के साथ मजबूती से रहने की अपील की और विश्वास जताया कि सरकार जरूर बदलेगी।

खरगे ने चुनाव आयोग पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और RSS गरीबों, युवाओं और महिलाओं के लिए खतरनाक हैं। RSS महिलाओं के वोटिंग अधिकार नहीं चाहती। भाजपा वाले हर मोड़ पर लोगों को परेशान कर रहे हैं। खरगे ने बिहार के लोगों से वोट चोरी के खिलाफ एक बार फिर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया और कहा कि आज बिहार के 65 लाख लोगों के वोट काट दिए गए हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सीपी राधाकृष्णन: बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाकर विपक्ष को चौंकाया

Story 1

कांग्रेस का CEC पर करारा प्रहार: भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ना बंद करें!

Story 1

बिहार में शराब ही शराब! जाम में फंसी कार का शीशा तोड़, बोतलें लूट ले गए लोग

Story 1

मंदिर में वीडियो: सिपाही ने लगाई अल्लाह की आवाज, हुआ लाइन हाजिर

Story 1

ट्रंप नोबेल पुरस्कार के लिए इतने बेताब क्यों? ये हैं 5 बड़े कारण

Story 1

वोटवा चोर लागेला... बिहार चुनाव में भोजपुरी गानों से कांग्रेस का हल्ला बोल, वोटर लिस्ट पर जारी किया वीडियो

Story 1

मतदाताओं की निजी तस्वीरें सार्वजनिक करना सही है? चुनाव आयोग ने उठाए सवाल

Story 1

तिरुचि शिवा: क्या बनेंगे उपराष्ट्रपति? तमिलनाडु की सियासी जंग!

Story 1

सुरों के जादूगर: खेत में लता-मुकेश का गाना गाकर बुजुर्ग दंपत्ति ने जीता लाखों का दिल

Story 1

रेस्टोरेंट मालिक का घिनौना चेहरा: कॉल गर्ल बनने का दबाव, महिला कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप