नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा आज नालंदा पहुंची। कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
जिले के कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ता उमड़ पड़े। उन्होंने अपने हाथों में पार्टी का झंडा लिया और राहुल गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी अमर रहे जैसे नारों से पूरे वातावरण को गुंजा दिया।
गिरियक प्रखंड के सैदपुर गांव में जैसे ही राहुल गांधी पहुंचे, स्वागत करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव की गलियां, चौक-चौराहे और सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ आया। हजारों की संख्या में जुटी भीड़ ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ राहुल गांधी का अभिनंदन किया।
नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। गांव-गांव, गली-गली जाकर यह संदेश दिया जा रहा है कि हर नागरिक का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि नालंदा की जनता जिस उत्साह से इस यात्रा में शामिल हो रही है, वह इस बात का प्रमाण है कि लोग बदलाव चाहते हैं।
स्थानीय नेताओं ने बताया कि बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और किसान इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। यह अभियान लोगों को जागरूक कर रहा है कि वोट देना सिर्फ अधिकार ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी के नालंदा आगमन से संगठन में नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है। आने वाले दिनों में यह यात्रा जनता की आवाज को और बुलंद करेगी और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी।
नालंदा की धरती ने एक बार फिर राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को अपार जनसमर्थन देकर कांग्रेस पार्टी को नई मजबूती दी है।
*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजीला नालंदा में राहुल गांधी का भव्य स्वागत। @RahulGandhi @NitishKumar #VoterAdhikarYatra #RahulGandhi #TejashwiYadav pic.twitter.com/yiqHwC3iWd
— Nishant Kumar Ojha (@journnishant) August 19, 2025
बांग्लादेश में हिंदू तीर्थस्थल पर कब्जे की कोशिश: मंदिर को पर्यटन स्थल बताकर मस्जिद बनाने का अभियान
पुतिन-ज़ेलेंस्की मुलाकात पर संदेह बरकरार, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने तारीख पर दिया बड़ा बयान
बलूचिस्तान में कपड़े उतार भागे पाकिस्तानी सैनिक, भारत भी हैरान!
डिक्शनरी में घुसे Gen Z के अजीब शब्द, इंग्लिश अब भाषा नहीं रही?
KBC 17 को मिला पहला करोड़पति, दोस्तो को बनाया था शो के नाम पर उल्लू!
एक बाइक, दो बीवियां और छह बच्चे... वायरल वीडियो ने उड़ाए होश!
मुंबई में बारिश का कहर: सड़कें बनीं समंदर, गाड़ियां बनीं नाव!
नमस्ते अंदाज से मेलोनी ने व्हाइट हाउस में खींचा सबका ध्यान
विरमगाम रेलवे स्टेशन का कायाकल्प जारी, नई इमारत और प्रवेश द्वार तैयार!
पुतिन करना चाहते हैं डील , ट्रंप और मैक्रों की बातचीत वायरल