मेरठ टोल प्लाजा कांड: फौजी से मारपीट, भारी जुर्माना और अब संगीन धाराएं!
News Image

मेरठ के भुनी टोल प्लाजा पर फौजी कपिल सिंह और उनके भाई के साथ टोल कर्मियों द्वारा की गई मारपीट से लोगों में आक्रोश है। आईडी कार्ड दिखाने के बावजूद हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने टोल प्लाजा में तोड़फोड़ की थी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब खबर है कि सेना के जवान से मारपीट करने वाले सभी आरोपियों पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों पर 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352 और 109(1) जैसी धाराएं लगाई गई हैं। इन धाराओं में सैनिक के अपमान से लेकर जान से मारने के प्रयास जैसे आरोप शामिल हैं। इन सभी धाराओं में जुर्माना और 10 साल से ज्यादा तक की जेल का प्रावधान है।

17 अगस्त की रात को मेरठ-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग NH-709A के भुनी टोल प्लाजा पर फौजी कपिल और उनके भाई को टोल कर्मियों ने खंभे से बांधकर पीटा था। जाम लगने पर सैनिक द्वारा विरोध जताने पर टोल कर्मियों ने गुंडों के साथ मिलकर मारपीट की थी।

इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल प्लाजा पर कड़ी कार्रवाई की। पहले तो टोल प्लाजा का ठेका लेने वाली मेसर्स धरम सिंह एंड कंपनी पर 20 लाख का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद ठेका भी रद्द कर दिया गया है। अब ये कंपनी भविष्य में टोल प्लाजा से जुड़े किसी भी काम का हिस्सा नहीं बन पाएगी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

निमिषा प्रिया को बचाने के नाम पर 8 करोड़ की मांग? जानिए क्या है असली सच

Story 1

बिहार की राजनीति में हलचल: पवन सिंह की R.K. सिंह से मुलाकात, क्या बदलेगा चुनावी समीकरण?

Story 1

100 किलो की बाइक कंधे पर, शख्स बना बाहुबली !

Story 1

हॉकी एशिया कप: भारत का अभियान चीन से, पाकिस्तान बाहर!

Story 1

लंदन की सड़कों पर हिंदुस्तान जिंदाबाद : तिरंगे की रक्षा के लिए पाकिस्तानी गुंडों से भिड़ीं भारतीय मुस्लिम लड़कियां

Story 1

मुंबई में बारिश का कहर: सड़कें बनीं समंदर, गाड़ियां बनीं नाव!

Story 1

FASTag का वार्षिक पास: एक्टिवेशन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज़

Story 1

वाह! लंदन में मुस्लिम बेटियों ने लहराया तिरंगा, पाकिस्तानियों को चटाई धूल!

Story 1

पुतिन करना चाहते हैं डील , ट्रंप और मैक्रों की बातचीत वायरल

Story 1

74 की उम्र में भी रजनीकांत कैसे रहते हैं इतने फिट और एनर्जेटिक?