व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और वोल्दोमीर ज़ेलेंस्की की मुलाक़ात के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। सात देशों के प्रमुखों के साथ हुई इस बैठक में मेलोनी के तीन पल सोशल मीडिया पर छाए रहे।
पहला पल उनके नमस्ते संबोधन का है, जबकि बाकी दो उनकी आँखों से जुड़े हुए हैं।
मेलोनी पहले भी अपने खास अंदाज़ के लिए खबरों में रही हैं। हाल ही में अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा मेलोनी के लिए घुटनों पर बैठ गए थे।
व्हाइट हाउस में मेलोनी के तीन खास पल:
नमस्ते का संबोधन: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी जब व्हाइट हाउस पहुंचीं, तो ट्रंप के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार से उतरते ही मेलोनी ने नमस्ते कहकर सबका अभिवादन किया। मेलोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आमतौर पर यूरोपीय नेता मुलाकात में नमस्ते शब्द का प्रयोग नहीं करते हैं।
यूक्रेन पर पलटीं: मेलोनी ने बीच मीटिंग में ही यूक्रेन के मुद्दे पर अपनी राय बदल दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी चाहिए और इसके बिना शांति संभव नहीं है। मेलोनी ने मीटिंग में पुतिन पर भी निशाना साधा। वहीं, जब ट्रंप ने मेलोनी की तारीफ की, तो उन्होंने अपनी आँखों को घुमा लिया। यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
मर्ज के बयान पर चढ़ाया तेवर: जर्मनी के चांसलर फेडरिक मर्ज जब रूस को लेकर बयान दे रहे थे, तब मेलोनी ने अपनी आंखें तरेर दीं। मेलोनी को उस वक्त गुस्से में भी देखा जा रहा था। मर्ज समझौतों से जुड़ी कुछ बातें कर रहे थे और ट्रंप उन्हें बीच में रोकना चाह रहे थे। इसी दौरान यह वीडियो वायरल हो गया।
मेलोनी को मीटिंग में क्यों बुलाया गया था?
इटली यूरोप का एक महत्वपूर्ण देश है। मेलोनी इटली की प्रधानमंत्री हैं और रूस-यूक्रेन युद्ध में सीधी तौर पर शामिल हैं। इटली ने यूक्रेन के लिए अब तक 1 बिलियन डॉलर के हथियार खरीदे हैं। इटली नाटो का सदस्य भी है। यही वजह है कि ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं की जब मीटिंग बुलाई, तो उसमें मेलोनी को भी आमंत्रित किया गया था। इटली एकमात्र यूरोपीय देश है, जिसने ट्रंप के शांति प्रस्ताव को सीधे तौर पर स्वीकार किया था। मेलोनी का कहना था कि युद्ध से सिर्फ नुकसान हो रहा है और इसे तुरंत खत्म किया जाना चाहिए।
I love her 🤣 pic.twitter.com/ewJshndSe0
— Sara Rose 🇺🇸🌹 (@saras76) August 18, 2025
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तानी सेना की कायरता उजागर, अब कहाँ छुपेंगे आसिम मुनीर?
एशिया कप 2025 और वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए आज होगा टीम इंडिया का ऐलान
दिल्ली में बाढ़ का खतरा: यमुना ने बढ़ाई चिंता, खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी
तेजप्रताप की तेजस्वी को नसीहत: जयचंदों से सावधान रहें
मुंबई में फंसे स्कूली बच्चों को पुलिस ने जान पर खेलकर बचाया
लंदन की सड़कों पर हिंदुस्तान जिंदाबाद : तिरंगे की रक्षा के लिए पाकिस्तानी गुंडों से भिड़ीं भारतीय मुस्लिम लड़कियां
ट्रंप से मुलाकात में जेलेंस्की का तंज: आपने तो पुराना सूट पहना है!
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट: 21 और 22 अगस्त को इन जिलों में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी
ऑपरेशन सिंदूर की मार: कराची छोड़कर भागे पाकिस्तानी युद्धपोत, ग्वादर में ली शरण!
संजय कपूर की 30,000 करोड़ की विरासत पर परिवार में घमासान, बहन ने मां से जल्दबाजी में साइन कराए दस्तावेज!