नागपुर: बिहार में एसआईआर और कथित वोट चोरी को लेकर मचे हंगामे के बीच, विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।
कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।
आचार्य प्रमोद का कहना है कि राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट, संसद और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं। यह उनकी देश को नीचा दिखाने की साजिश है।
उन्होंने कहा, जब तक राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं, सुप्रीम कोर्ट और संसद जैसी संवैधानिक संस्थाओं का आदर करना बेहद मुश्किल है। वो देश को नीचा दिखाने की साजिश रच रहे हैं।
आचार्य प्रमोद के अनुसार, जब नई संसद बनी तो राहुल गांधी ने उसके खिलाफ भी प्रदर्शन किया। उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को भी ठुकरा दिया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर उंगली उठाई। उन्होंने खुद कहा कि वो संसद का आदर नहीं करते हैं।
राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए आचार्य प्रमोद ने कहा, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग लाने से पहले राहुल गांधी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। सभी विपक्षी नेताओं को इस्तीफा दे देना चाहिए।
राहुल गांधी ने एसआईआर और कथित वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोला है। राहुल ने बिहार में वोट अधिकार यात्रा भी शुरू कर दी है।
राहुल के आरोपों पर नाराजगी जताते हुए चुनाव आयोग ने उन्हें 7 दिन के भीतर सबूत के साथ हलफनामा दायर करने का आदेश दिया है। ऐसे में विपक्षी खेमा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहा है।
*#WATCH | Nagpur, Maharashtra | On opposition parties likely to bring impeachment motion notice against CEC, Former Congress leader Acharya Pramod Krishnam says, As long as Rahul Gandhi is the leader of the opposition, it is very difficult to respect constitutional institutions,… pic.twitter.com/71iLvNT2t1
— ANI (@ANI) August 18, 2025
कर्मचारियों को जबरन PM की रैली में किसने भेजा? AAP ने कार्रवाई की मांग की
UP T20 लीग: रिंकू सिंह बने गेंदबाज़ी स्टार, पहली ही गेंद पर स्टंप उखाड़ा!
पटना में आधी रात गोलियों की बौछार, पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात विजय सहनी घायल
योगी के मंत्री ने भी मानी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी! अखिलेश ने शेयर किया वीडियो
प्रेमिका से मुलाकात की खौफनाक सजा: पलामू में युवक का गला घोंटकर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव
सूर्या की कप्तानी में एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम! जितेश, जायसवाल और हर्षित को मौका
तेरा जैसा यार कहा : विदाई समारोह में गाना गाने पर तहसीलदार निलंबित!
कांग्रेस का CEC पर करारा प्रहार: भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ना बंद करें!
लागल झुलनिया में धक्का: लालू का चुनावी नारा, विरोधियों के गले में अटकी सांस
अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर पलटवार, माँगा शपथ पत्र!