क्रिस गेल, एक ऐसा नाम जिसे मैदान पर देखकर गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे। उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े। लेकिन अब, उनसे भी खतरनाक पावर हिटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी दस्तक दे दी है।
इस खिलाड़ी ने लगातार तीन छक्के मारे और तीनों स्टेडियम के बाहर जाकर गिरे। 22 साल की उम्र में ही इस बल्लेबाज ने गेंदबाजों में दहशत फैला दी है। इन शॉट्स को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि डेवाल्ड ब्रेविस हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को अपनी बल्लेबाजी से डरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज भले ही जीत ली हो, लेकिन चर्चा ब्रेविस की हो रही है, जो इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।
उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें ब्रेविस के स्टेडियम के बाहर जाने वाले छक्के दिखाए गए हैं।
एक मैच के जख्म भरे भी नहीं थे कि ब्रेविस एक बार फिर भूखे शेर की तरह तीसरे टी20 के 10वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज आरोन हार्डी पर टूट पड़े। उन्होंने पहला छक्का बिना देखे ही लेग साइड पर मारा और गेंद स्टेडियम की छत पर गिरकर बाहर चली गई।
अगली ही गेंद पर उन्होंने V शेप में शॉट खेला और गेंद फिर से स्टेडियम के बाहर थी। तीसरी गेंद पर उन्होंने ऑफ साइड पर छक्का मारा और इस गगनचुंबी छक्के को दर्शक देखते ही रह गए. उन्होंने इस ओवर में कुल 4 छक्के मारे।
ब्रेविस साल दर साल और भी खतरनाक होते जा रहे हैं। आने वाले समय में वो कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 22 साल के इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में तूफानी अंदाज में 125 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने इस सीरीज में 14 छक्के और 13 चौके लगाए।
NO LOOK SIX.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 16, 2025
NO LOOK SIX.
NO LOOK SIX.
Dewald Brevis smashed 3 consecutive sixes, all of them no look. 🥶pic.twitter.com/soj1mDNmkO
बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
महाराष्ट्र में बारिश का कहर: रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बाढ़ का खतरा!
लंदन की सड़कों पर विराट-अनुष्का का जादू, वायरल वीडियो ने जीता दिल
अल्लाह ने बनाया रक्षक, भारत को चेतावनी: पाक आर्मी चीफ मुनीर
योगी के हाथों से केला खाने दौड़ा मोर!
चुनाव आयोग ने फिर झूठ बोला: कांग्रेस का CEC की प्रेस वार्ता के बीच हमला
योगी के मंत्री ने भी मानी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी! अखिलेश ने शेयर किया वीडियो
एक ही व्यक्ति कई जगह वोटर लिस्ट में दर्ज, तो क्या हुआ? कांग्रेस का CEC पर वार, पूछा - क्या कोर्ट में भी यही लिखेंगे?
जंगल सफारी में गैंडे का हमला, ड्राइवर ने बैक गियर में बचाई जान
दिग्विजय ने मांगी वोटर लिस्ट की सॉफ्ट कॉपी, मनोज झा ने संविधान को याद किया, चुनाव आयोग की PC पर क्या बोले नेता?