भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने पाकिस्तान को उसकी गलतफहमी का एहसास कराते हुए एक तीखा बयान दिया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों और पाकिस्तान के रवैये पर जमकर निशाना साधा।
इरफान ने बताया कि जब वह खेला करते थे तो पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी से उनकी तीखी बहस होती थी। उन्होंने खुलासा किया कि एक बार फ्लाइट में उनकी अफरीदी से कहासुनी हो गई थी।
इरफान ने कहा, पाकिस्तानियों को ये लगता है कि दुनिया भर के सारे मुसलमानों की जिम्मेदारी उन्होंने ले रखी है। उनकी ये गलतफहमी है। मुझे लगता है कि उन्हें अपने आप पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए। मैंने ये बातें निजी तौर पर महसूस की हैं।
उन्होंने आगे कहा कि शुरुआत में अफरीदी ने हर्षा भोगले को दिए इंटरव्यू में उन्हें नकली पठान बताया था। इरफान ने इसे व्यक्तिगत हमला मानते हुए कहा कि अफरीदी उनके माता-पिता पर टिप्पणी कर रहे थे, जो सही नहीं था।
इरफान ने कहा, जब-जब मेरे हाथ में बॉल थी मेरे जेहन में था कि इसको तो मैं आउट कर दूंगा। मैं 11 बार आउट कर उसे बता चुका हूं कि असली पठान कौन है।
इरफान ने ज़ोर देकर कहा कि उन्होंने अफरीदी को कई अहम मौकों पर आउट किया है, जिसमें सीरीज डिसाइडर और वर्ल्ड कप फाइनल शामिल हैं। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि विरोधी को बात करने के लिए क्रीज पर टिकना ज़रूरी है, लेकिन अफरीदी के पास इतना समय नहीं होता था।
Irfan Pathan on Shahid Afridi. 🔥pic.twitter.com/MO2ha7rHJT
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 16, 2025
दिल्ली में आज: पीएम मोदी के कार्यक्रम के कारण कई रास्ते बंद, जानें ट्रैफिक एडवाइजरी
लोकतंत्र को बचाने के लिए हमने कुर्बानियां दी हैं: लालू यादव
IPL 2025 में अनदेखा, अब गेंदबाजों पर कहर: यश ढुल का तूफान जारी!
ऑस्ट्रेलिया: टी20 का नया बादशाह! अब किसकी बारी?
इंतजार खत्म! 20 अगस्त को आ रहा है Lava Play Ultra 5G, बजट में धमाका!
द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर पर बवाल, विवेक अग्निहोत्री के आरोपों पर कोलकाता पुलिस का जवाब
योगी के मंत्री ने भी मानी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी! अखिलेश ने शेयर किया वीडियो
बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा : 16 दिन, 23 जिले, 1300 किमी का सफर
वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग का पलटवार: पहले क्यों नहीं बताईं गलतियाँ?
टीम इंडिया में होकर भी नहीं खेलेंगे शुभमन गिल? एशिया कप प्लेइंग 11 पर बड़ा सवाल!