बिहार के जहानाबाद से राजद सांसद सुरेंद्र यादव के स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए बयान से विवाद खड़ा हो गया है। सांसद यादव, जो एक सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर भी हैं, ने नाथूराम गोडसे को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि इस देश पर उन लोगों ने कब्जा कर लिया है, जो अंग्रेजों से माफी मांगकर छूटे थे... नाथूराम गोडसे और बांड भरकर छूटे थे। वही लोग देश को गुलाम बना लिया है, चालबाजी से और पैसे के बल पर, धन के बल पर। उन्होंने नाथूराम गोडसे को गॉड संबोधित किया और कहा कि महात्मा गांधी की हत्या के दोषी अंग्रेजों से माफी मांगकर रिहा हो गए थे।
सांसद यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने दावा किया कि भारत की स्थिति बांग्लादेश, पाकिस्तान, और श्रीलंका से भी बदतर हो जाएगी। इस देश को दो आदमी बेचने वाले हैं और दो आदमी खरीदने वाले हैं। इस देश का आने वाले दिन में बड़ा बुरा हसरत होगा। श्रीलंका से भी ज्यादा बुरा हसरत होगा। पाकिस्तान से भी ज्यादा बुरा हसरत होगा। नेपाल से भी ज्यादा बुरा हसरत होगा। बांग्लादेश से भी ज्यादा बुरा हसरत होगा। आज से ठीक 17 साल बाद इस देश के हर आदमी में आपस में मार-काट होगी और देश गुलामी की ओर बढ़ जाएगा।
सुरेंद्र यादव ने गुजरातियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, कोई भी गुजरात का आदमी सेना में भर्ती नहीं होता। क्योंकि वह जानता है कि हम सीधे घोटाला करेंगे और माल चाभेंगे, मलाई खायेंगे। हर्षद मेहता, विजय माल्या से लेकर नीरव चौकसी से लेकर जितने आज तक घोटालेबाज हुए हैं, सब हुए हैं गुजरात के। गुजरात के लोग आज भी मलाई चाभ रहे हैं और आगे उनका प्रयास है कि इस देश को हम गुलाम बना लें।
उन्होंने मुसलमानों के योगदान को भी रेखांकित किया। मुसलमान अपना सबसे ज्यादा बलिदानियत दिया है इस देश को। जब यह देश गुलाम था अंग्रेजों के हाथ में तो सबसे ज्यादा खून मुसलमानों ने बहाया। आज उसी मुसलमान का नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है।
विडंबना यह रही कि सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर होने के बावजूद, सांसद यादव को 79 (उन्नासी) को हिंदी में क्या कहते हैं, यह भी पता नहीं था।
सांसद सुरेंद्र यादव का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है और उनकी आलोचना हो रही है।
*RJD के MP सुरेंद्र यादव का ज्ञान सुनिये-नाथूराम गोडसे अंग्रजों से माफी मांग कर रिहा हुए थे. सांसद ने कहा- भारत की हालत पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल से बदतर हो जायेगी. देश के सारे घोटालेबाज गुजराती है. MP बोले-मुसलमानें ने देश की आजादी के लिए सबसे ज्यादा खून बहाया,… pic.twitter.com/DYnLYB8aUk
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) August 15, 2025
कोलकाता में द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर लॉन्च पर हंगामा, विवेक अग्निहोत्री ने कहा - ये तानाशाही है!
मुंबई में रचा गया इतिहास: जोगेश्वरी की टीम ने तोड़ा 10 मंजिला दही हांडी का रिकॉर्ड!
ओवैसी ने छोड़ी सियासत, जिम में बहाया पसीना, 56 की उम्र में पावर-शो देख लोग दंग
74 की उम्र में कुली सुपरस्टार की धाक: रजनीकांत को टक्कर देने वाला कोई नहीं!
अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने पुतिन के विमान को अलास्का से रूस तक पहुंचाया
6,6,6,6... छोटू ब्रेविस का बड़ा धमाल! 100 मीटर का छक्का देख ऑस्ट्रेलिया हैरान
नोएडा में कैब ड्राइवर की खौफनाक हरकत: पुलिस से बचने के लिए परिवार को किया अगवा, घंटों घुमाता रहा
ट्रम्प से मिलेंगे जेलेंस्की, यूरोपीय नेताओं को भी लाएंगे बीच में!
किश्तवाड़ में पहाड़ से आई आफत: खौफनाक मंजर कैमरे में कैद, मची तबाही!
बिहार में महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: राहुल संग तेजस्वी की वोट अधिकार यात्रा कल से