बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। विपक्ष, चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण कार्य का पुरजोर विरोध कर रहा है और सत्ता पक्ष पर वोट चोरी का आरोप लगा रहा है।
विपक्ष, बीजेपी पर चुनाव आयोग के माध्यम से वोटरों के नाम काटने का आरोप लगा रहा है, और इसी मुद्दे को लेकर कल, 17 अगस्त से जनता के बीच जाने वाला है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के नेता वोट अधिकार यात्रा पर निकलेंगे।
तेजस्वी यादव ने इस यात्रा के लिए एक कैंपेन सॉन्ग भी लॉन्च किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो ट्वीट कर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
अपने ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा, किसी का भी अधिकार छूटे नहीं, आजादी का भाव टूटे नहीं, किसी का वोट कटे नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत सासाराम से होगी।
महागठबंधन के कैंपेन सॉन्ग में तेजस्वी को अलख और सजग बताया गया है। गाने में इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि किसी का वोट न कटे और लोकतंत्र की ज्योति न बुझे, इसलिए तानाशाहों का सामना करना ज़रूरी है।
विपक्ष का दावा है कि बीजेपी के इशारे पर चुनाव आयोग वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का कार्य कर रहा है और वोटरों के नाम काट रहा है। तेजस्वी और राहुल लगातार बीजेपी पर वोट चोरी कर बिहार विधानसभा को जीतने की कोशिश करने का आरोप लगा रहे हैं।
यात्रा का रूट मैप:
यह यात्रा 23 जिलों से होकर गुजरेगी और इसमें बीच में 3 दिन का ब्रेक होगा. यहाँ रूट मैप दिया गया है:
इस यात्रा का उद्देश्य SIR के नाम पर चुनाव आयोग द्वारा कथित गड़बड़ी के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है। इसकी रूपरेखा 7 अगस्त को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर हुई बैठक में तय की गई थी।
*किसी का भी अधिकार छूटे नहीं
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 16, 2025
आजादी का भाव टूटे नहीं
किसी का वोट कटे नहीं
कल बिहार के सासाराम से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत होगी। #वोटर_अधिकार_यात्रा #Bihar #india #TejashwiYadav pic.twitter.com/34l8uvtHLa
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का करारा हमला: क्या देश में अराजकता फैलाएंगे? आपकी दादी ने तो...
जश्न में डूबी टीम इंडिया, तभी रोहित बोले- रिटायरमेंट ले लूं क्या?
War 2: पोस्ट क्रेडिट सीन का राज़, क्या आलिया की Alpha में विलेन बनेंगे बॉबी देओल?
आईपीएल 2026 से पहले बड़ा धमाका: संजू सैमसन थाम सकते हैं कोलकाता का दामन!
बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा : 16 दिन, 23 जिले, 1300 किमी का सफर
ग्लेन मैक्सवेल का तूफानी अर्धशतक, रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया!
क्या ट्रंप-पुतिन मुलाकात भारत के लिए फायदेमंद है? तेल पर लगने वाले टैरिफ में क्या बदलाव होंगे?
War 2 के बाद War 3? ऋतिक रोशन ने दिया बड़ा हिंट!
एशिया कप 2025: MI-GT का दबदबा, टीम इंडिया का ऐलान!
डोला रे डोला! पुतिन से मिलने पहुंचे ट्रम्प लड़खड़ाए, वीडियो देख यूजर्स बोले - सस्ते नशे का असर!