स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया।
बारिश के बावजूद, राहुल गांधी बिना छाते के खड़े रहे और पूरी तरह भीग गए। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली यह आज़ादी, एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प है - जहां सत्य और समानता की नींव पर न्याय हो, और हर दिल में सम्मान और भाईचारा हो। इस अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। जय हिंद, जय भारत।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे लाखों नायकों ने अनगिनत कुर्बानियां देकर हमें आजादी दिलाई। हमें लोकतंत्र, न्याय, समानता और आपसी एकता का राष्ट्रीय संकल्प सूत्र सौंपा। एक व्यक्ति - एक वोट के सिद्धांत के जरिये एक समृद्ध जनतंत्र दिया। अपनी आजादी, संविधान और इसके उसूलों की रक्षा के लिए हमारा संकल्प अडिग है। जय हिंद! जय भारत!
कांग्रेस पार्टी ने भी लोकतंत्र और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वे इसकी रक्षा करते रहेंगे।
#WATCH | Delhi: Congress leaders, including party chief Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Ajay Maken and others participate in #IndependenceDay celebrations at the party office. pic.twitter.com/455BM8H5gv
— ANI (@ANI) August 15, 2025
बिहार मतदाता सूची: SC का बड़ा आदेश, 65 लाख छूटे नामों का खुलासा करें!
मीट बैन विवाद के बीच कल नेताजी के घर मटन पार्टी , मुख्यमंत्री को भी न्योता!
पाकिस्तान को धूल चटाने वाले वीरों का सम्मान, ऑपरेशन सिंदूर के 9 जांबाज योद्धा भी शामिल!
लाल चौक पर लहराता तिरंगा: कौन हैं बलबीर सिंह, सालों से कर रहे हैं ये काम?
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, 46 की मौत, सैकड़ों लापता
वॉर 2: सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, क्या ऋतिक-जूनियर एनटीआर की जोड़ी कर पाई कमाल?
यूपी विधानसभा में मंत्री जी की फॉर्च्यूनर नो पार्किंग में, ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से उठाई!
किश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही, 60 की मौत, NDRF का मिशन जिंदगी जारी
लाल किले पर दिखी ऐतिहासिक कार का रहस्य: भूटान से क्या है इसका कनेक्शन?
जलभराव में भी सवारी! रिक्शावाले का ऐसा जुगाड़ देख उड़ जाएंगे होश