मुंबई लोकल में महाभारत: धक्का-मुक्की के बाद बाल खींचकर युवक की पिटाई!
News Image

मुंबई की विरार-डहाणू लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच ज़बरदस्त मारपीट हुई। यह घटना उस समय हुई जब लोकल ट्रेन विरार से डहाणू के लिए 3 बजकर 45 मिनट पर रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार, सफाले और पालघर के यात्रियों के बीच ट्रेन में चढ़ने के दौरान धक्का लगने से विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। लोगों ने एक दूसरे के बाल खींचे और जमकर मारपीट की।

इस घटना का कारण केवल ट्रेन में चढ़ते समय एक-दूसरे को धक्का लगना बताया जा रहा है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह घटना मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल उठाती है। रेलवे प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है, क्योंकि इससे बाकी यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

एक महीने पहले भी मुंबई की लोकल ट्रेन में इसी तरह का एक वीडियो सामने आया था। करजत से मुंबई की ओर जा रही ट्रेन में दो महिलाओं के बीच मामूली बात पर झगड़ा हो गया था और दोनों में हाथापाई हो गई थी। यह घटना विक्रोली और घाटकोपर स्टेशन के बीच हुई, जब ट्रेन में भीड़ अधिक थी और माहौल तनावपूर्ण था।

उस घटना में विवाद का कारण केवल कोहनी लगने से शुरू हुई बहस थी, जो जल्द ही गंभीर रूप ले लिया और दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर हाथ उठा दिए। आसपास खड़ी कुछ महिलाओं ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वे भी विवाद में उलझ गईं। इस दौरान कुछ महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की हुई और एक महिला ने गुस्से में किसी अन्य यात्री के हाथ पर काट लिया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पेट्रोल भरवाकर भागे ड्राइवर ने उखाड़ फेंका नोजल, CCTV में कैद हुई करतूत!

Story 1

कौन है आदिवासी लड़की बबीता? जिसने JPSC में गाड़े झंडे, खाई थी कसम- जबतक अफसर नहीं बनूंगी, शादी नहीं करूंगी

Story 1

कोबरा के सामने नागिन डांस : शख्स के होश उड़ा देने वाले स्टंट का हुआ दुखद अंत

Story 1

जंगल में बिछड़े हिरण के बच्चे को शख्स ने पहुंचाया मां के पास, भावुक दृश्य हुआ वायरल

Story 1

शख्स ने पत्थर काटने वाली मशीन से काटे दांत, इंटरनेट पर मची खलबली!

Story 1

रोटी सेकने की अनोखी तकनीक देख शेफ भी हैरान!

Story 1

डकेट को आउट कर आकाश दीप का करारा सेंडऑफ, राहुल ने संभाला मोर्चा

Story 1

प्रेमानंद महाराज के बयान पर बवाल: क्या कह दिया संत ने जो हो रहा है विरोध?

Story 1

रूट और कृष्णा में तीखी बहस, राहुल ने खोया आपा, सिराज ने किया कांड !

Story 1

आखिरी मैच में 7 विकेट लेकर भारतीय गेंदबाज ने इंग्लैंड में मचाया तहलका!