प्रेमानंद महाराज, जो अपने प्रवचनों से लोगों को सही राह दिखाते हैं, इन दिनों एक विवाद में घिर गए हैं। उनके एक बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। आखिर ऐसा क्या कहा उन्होंने, जिस पर इतना हंगामा मचा है?
दरअसल, प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते हैं कि 100 में से 2-4 कन्याएं ही ऐसी होंगी जो अपना पवित्र जीवन रखकर किसी पुरुष को समर्पित होती होंगी। उन्होंने सवाल उठाया कि जो 4 लड़कों से मिल चुकी होंगी, वह कैसे सच्ची बहू बनेंगी?
यह वीडियो तब सामने आया जब एक महिला ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि आजकल बच्चे खुद से या मां-बाप से शादी करते हैं, तो परिणाम अच्छे क्यों नहीं आते? इसके जवाब में महाराज ने कहा कि आजकल बच्चों और बच्चियों के चरित्र पवित्र नहीं हैं। उन्होंने आज की बच्चियों के पहनावे और व्यवहार पर भी टिप्पणी की।
महाराज ने यह भी कहा कि आजकल युवा एक से ब्रेकअप करने के बाद दूसरे से संबंध बनाते हैं, और यही व्यवहार व्याभिचार में बदल रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर हमें चार होटलों से खाना खाने की आदत हो जाए तो घर की रसोई का खाना अच्छा नहीं लगेगा। इसी तरह, जब चार पुरुषों से मिलने की आदत लग जाती है तो एक पति को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं रह जाती। यही पुरुषों के साथ भी है। उन्होंने इसके लिए मोबाइल को भी जिम्मेदार ठहराया।
प्रेमानंद महाराज के इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ लोगों का कहना है कि यह महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने भी महाराज के बयान पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि ऐसे बयान से युवाओं में गलत संदेश जाएगा और वे शादी नहीं करेंगे। न्यास के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि राधा रानी की पूजा करने वाले महात्मा को ऐसी टिप्पणी शोभा नहीं देती। उन्होंने मांग की है कि प्रेमानंद महाराज माफी मांगें, वरना प्रदर्शन किया जाएगा।
अर्ध सत्य बहुत ख़तरनाक होता है। पूरा यहाँ सुनिए। एक महान संत पर चलते-फिरते टिप्पणी करेंगी, तो उचित नहीं कहलाएगा। महाराज ने स्त्री और पुरुष दोनों पर विस्तार से टिप्पणी की है। पूरा वीडियो सुनकर दोबारा जरूर बताइयेगा डॉक्साब!!! #premanandjimaharaj https://t.co/QpDWTmqCPH pic.twitter.com/muvEBJ7SWo
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) July 29, 2025
अमेरिका में बसे भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से 8 शहरों में खुलेंगे नए काउंसलर सेंटर
ट्रंप को मिला नोबेल? व्हाइट हाउस का दावा, 6 महीने में रुकवाए 6 युद्ध, भारत-पाक का भी जिक्र
वाह! चलती ट्रेन से कूदकर पुल पर दौड़ा लड़का, बॉलीवुड भी रह गया दंग!
IND vs ENG: साई सुदर्शन और बेन डकेट के बीच मैदान पर बवाल, पवेलियन लौटते समय हुई तीखी बहस
ये तो आत्मघाती... शुभमन गिल के रन आउट पर गावस्कर का तीखा बयान
भगवा आतंकवाद नहीं, सनातन आतंकवाद कहो : कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का विवादित बयान
राहुल गांधी: डेड इकॉनमी में दस साल में कैसे हुए दस गुना अमीर?
ऊंट ने गधे के हमले पर किया ऐसा पलटवार, देखकर रह जाएंगे दंग!
रस्सी से बंधे अजगर को बाइक पर घसीटने वाले युवक का वीडियो वायरल
अफरीदी के बयान से पाकिस्तान की बेइज्जती: भारतीय खिलाड़ियों को देखते रहे, पर किसी ने नहीं देखा!