रोटी सेकने की अनोखी तकनीक देख शेफ भी हैरान!
News Image

सोशल मीडिया पर आजकल नए-नए तकनीक वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग तरह-तरह की हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हैं और कमेंट्स की बाढ़ आ जाती है।

कुछ लोग फेमस होने के लिए खतरनाक प्रैंक करते हैं, अजीबो-गरीब डांस करते हैं, या खतरनाक स्टंट करते हैं। रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान को भी जोखिम में डाल लेते हैं।

कभी-कभी खाने-पीने की चीजों से जुड़े वीडियो भी दिखाई देते हैं, जिनमें लोग अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट करते हैं। लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं, जिनमें लोग खाने-पीने की चीजों को अजब-गजब तरीके से बनाते हैं।

इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स रोटी बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन जिस तरह से वह रोटियों को सेकता है, वह चौंकाने वाला है। शख्स की रोटी बनाने की नई तकनीक आपको भी हैरान कर देगी।

यह कोई पहला वीडियो नहीं है, इससे पहले भी खाना बनाने की नई-नई तकनीक वाले वीडियो वायरल हो चुके हैं। इन वीडियो में लोग इतने अजब-गजब तरीके से खाना बनाते हैं कि देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा।

वायरल वीडियो में एक शख्स रोटी बना रहा है, और जिस तरह से रोटियों को सेक रहा है, वह देखने लायक है। शख्स रोटियों को इकट्ठा करके एक के ऊपर एक रखकर तवे पर सेक रहा है। तवे के दूसरी तरफ आग जल रही है।

शख्स इतनी जल्दी रोटियों को आग में उछाल-उछाल कर सेक रहा है, जिससे वे जल्दी फूल रही हैं और मुलायम लग रही हैं। शख्स इस काम को इतनी आसानी से कर रहा है जैसे कागज को हवा में उछाल रहा हो।

रोटी सेकने की ऐसी कमाल की तकनीक पहले कभी नहीं देखी गई।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां कई लोगों ने कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है कि तभी बोलू गैस क्यों महंगा है। दूसरे यूजर ने लिखा है कि महिलाएं सोचती होगी हम नहीं होती तो आदमी का क्या होता। रोटी सेकने वाले ने दिखा दिया यह होता और क्या होता। तीसरे यूजर ने लिखा है कि ये तो पहली बार देखा, अद्भुत कला।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चाचा ने ऐश्वर्या राय को दी टक्कर! कजरा रे पर ऐसा नाचे कि वीडियो हुआ वायरल

Story 1

BSNL का धमाका: ₹1 में 30 दिन, 2GB डेटा प्रतिदिन!

Story 1

एशिया कप से पहले UAE में त्रिकोणीय भिड़ंत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई होंगे आमने-सामने!

Story 1

IND vs ENG सीरीज के बीच ईशान किशन बने कप्तान, मिली बड़ी जिम्मेदारी!

Story 1

राजस्थान: तारागढ़ में 200 दुकानें जमींदोज, इलाका बना छावनी

Story 1

रील के लिए जान जोखिम में: झरने के बीच कपल का खतरनाक स्टंट वायरल

Story 1

पीएम किसान: मोबाइल नंबर बदला? बिना OTP ऐसे जानें 20वीं किस्त का स्टेटस

Story 1

IND vs ENG: इंग्लैंड ने छोड़े 3 आसान कैच, क्या ओवल टेस्ट में फंस गई टीम इंडिया?

Story 1

स्वेटर के नीचे... क्या अंपायर कुमार धर्मसेना ने भारत के साथ की चीटिंग? आकाश चोपड़ा ने बताई पूरी बात

Story 1

अजगर को रस्सी से बांध बाइक से घसीटा, छत्तीसगढ़ में क्रूरता की हद