IND vs ENG: धर्मसेना पर अंपायरिंग धर्म भूलने का आरोप! खुलेआम की इंग्लैंड की मदद ?
News Image

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में विवाद गहराता दिख रहा है। लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच के पहले ही दिन एक बड़ा विवाद सामने आया है। मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना पर इंग्लैंड टीम की मदद करने के आरोप लग रहे हैं।

ओवल टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पहले सेशन के दौरान, गेंदबाज जोश टंग ने बल्लेबाज साई सुदर्शन के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की, जिसे धर्मसेना ने तुरंत नकार दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने हाथ से गेंद के बल्ले पर लगने का इशारा भी किया।

धर्मसेना के इस फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। माना जा रहा है कि धर्मसेना के इस इशारे के बाद ही इंग्लैंड टीम ने डीआरएस (DRS) नहीं लेने का फैसला किया। धर्मसेना पहले भी भारत के खिलाफ मैचों में अपने फैसलों को लेकर विवादों में रहे हैं।

भारतीय टीम ने पहले सेशन तक 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए थे। बारिश के कारण दूसरे सेशन का खेल देर से शुरू हुआ और कप्तान गिल भी सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए। अब साई सुदर्शन पर बड़ी जिम्मेदारी है।

टीम इंडिया इस टेस्ट मैच में चार बदलावों के साथ खेल रही है। करुण नायर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है, ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को मौका मिला है, जबकि आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा को भी शामिल किया गया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

शाहिद अफरीदी की बोलती बंद, टीम इंडिया के प्रदर्शन ने किया चुप!

Story 1

रोटी सेकने की अनोखी तकनीक देख शेफ भी हैरान!

Story 1

रील के लिए जान जोखिम में: झरने के बीच कपल का खतरनाक स्टंट वायरल

Story 1

13 रिव्यू में धोखा खाने के बाद ओली पोप को मिली सफलता, बेन स्टोक्स ने भी लिए मजे

Story 1

राहुल गांधी की डेड इकॉनमी टिप्पणी पर भड़के CM सरमा, कहा - उनकी सोच में भारत के लिए जहर

Story 1

जिसका डर था वही हुआ: शुभमन गिल को महंगी पड़ी कोच की अनदेखी, पहली बार विदेशी ज़मीन पर हुए रन आउट

Story 1

राहुल गांधी का हमला: ट्रंप ने सही कहा, मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मार डाला!

Story 1

गला काट दोगे, तब भी जय श्रीराम नहीं बोलूंगा : शुभेंदु अधिकारी के सामने TMC कार्यकर्ता का नारा, BJP विधायक की धमकी

Story 1

रुला देगी धड़क 2 ? सिद्धांत और तृप्ति की फिल्म पर क्या है जनता की राय!

Story 1

जंगल का राजा भीगी बिल्ली! शेरनी के गुस्से से दुम दबाकर भागा शेर, वीडियो वायरल