ऑपरेशन सिंदूर: एक मुकदमा कर दो... जवाहर लाल नेहरू हाजिर हों , लोकसभा में RJD सांसद मनोज झा ने ऐसा क्यों कहा?
News Image

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेते हुए राजद सांसद मनोज झा ने राष्ट्रीय सुरक्षा को एक संवेदनशील मुद्दा बताया जिसे नारा बना दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बार-बार नेहरू जी का नाम लिए जाने पर टिप्पणी करते हुए मनोज झा ने कहा कि इससे साबित होता है कि नेहरू जी में कुछ तो बात थी। उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई आपदा या हादसा होता है, तो विपक्ष सरकार के साथ खड़ा रहता है, पर सेना और राजनीतिक नेतृत्व को अलग-अलग समझना होगा।

मनोज झा ने कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वे आती हैं तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि किसी की देशभक्ति पर मजहब के आधार पर शक नहीं करना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या सेना के मान और शौर्य पर राजनीति होनी चाहिए?

मनोज झा ने प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा में दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के लिए नेहरू लाइफ वेस्ट हैं। उन्होंने सदन में चुनौती देते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू पर एक मुकदमा कर दो, जिन्हें उनका पक्ष रखना होगा वो रखेंगे और जिन्हें विरोध में रखना होगा वो भी रखेंगे, लेकिन नेहरू में कुछ तो बात थी।

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया था। उन्होंने सवाल किया था कि PoK वापस क्यों नहीं लिया गया और यह भी पूछा था कि किसकी सरकार ने पाकिस्तान को PoK पर कब्जा करने का अवसर दिया था। उन्होंने कहा कि जब भी वह नेहरू जी की चर्चा करते हैं तो कांग्रेस और उसका पूरा इकोसिस्टम बिलबिला जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सिंधु जल संधि को लेकर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि यह समझौता नेहरू जी ने किया था, जबकि नदियां भारत की सांस्कृतिक विरासत हैं। उन्होंने कहा कि सिंधु जल समझौता देश की अस्मिता और स्वाभिमान के साथ किया गया बहुत बड़ा धोखा था। उन्होंने कहा कि नदी हमारी, पानी हमारा, फिर भी नेहरू जी ने वर्ल्ड बैंक को दे दिया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारत पर ट्रंप का टैरिफ: सरकार की सख्त प्रतिक्रिया, राष्ट्रीय हित सुरक्षित रखने का संकल्प

Story 1

इसरो की बड़ी कामयाबी: निसार उपग्रह अंतरिक्ष में, 12 दिन में बनाएगा धरती का नक्शा!

Story 1

ट्रंप के युद्धविराम और टैरिफ पर चुप्पी! मोदी पर राहुल गांधी का करारा हमला

Story 1

युवराज एंड कंपनी की देशभक्ति! पाकिस्तान की मौज, रद्द हुआ WCL सेमीफाइनल

Story 1

धरती पर प्रलय: रूस में भूकंप, जापान में सुनामी - बाबा वेंगा की भविष्यवाणी 25 दिन बाद सच!

Story 1

पीएम किसान: किसानों के खाते में 2 अगस्त, 2025 को आएगी 20वीं किस्त, वाराणसी से जारी करेंगे पीएम मोदी

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहने पर कांग्रेस सांसद का यू-टर्न? माफी पर दिया बड़ा बयान

Story 1

19 हजार लोगों की जान लेने वाली सुनामी कैसे आई? सड़कों पर पहुंचे पानी के जहाज!

Story 1

प्रियंका, मुझे कंट्रोल मत कीजिए! : राज्यसभा में जया बच्चन का तीखा रुख

Story 1

भारत में गजब का दिमाग! बिजली के बोर्ड में तिजोरी, देखकर हैरान हुए लोग