पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया है। सरकार ने घोषणा कर दी है कि 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी की धरती से सीधे किसानों के बैंक खातों में 20वीं किस्त भेजेंगे।
पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में यह धनराशि ट्रांसफर करेंगे। यह राशि किसानों के खाते में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से जमा की जाएगी।
पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त सीधे किसानों के खाते में भेजेंगे। यह राशि केवल उन्हीं किसानों के खाते में आएगी जिनकी केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) पूरी हो चुकी है और जिनका नाम 20वीं किस्त की सूची में शामिल होगा। लाभार्थी सूची में नाम न होने पर खाते में पैसा नहीं आएगा।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 20वीं किस्त से देश के लगभग 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा। 2 अगस्त को पीएम मोदी वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। इस कार्यक्रम में देशभर के लाखों किसान वर्चुअल और फिजिकल माध्यम से जुड़ेंगे।
यदि आप एक लाभार्थी किसान हैं, तो पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आते ही आपके मोबाइल पर बैंक क्रेडिट होने का संदेश आएगा। सबसे पहले लाभार्थी स्थिति की जांच करें। यदि आपका नाम वहां है, तो आपके खाते में 2 हजार रुपये आएंगे।
यदि आपके खाते में 20वीं किस्त का पैसा नहीं आता है, तो ई-केवाईसी तुरंत करवाएं। साथ ही, अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाएं। ई-केवाईसी के लिए अपने नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) से संपर्क करें।
*अब और इंतजार नहीं!
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) July 29, 2025
PM-Kisan की 20वीं किश्त 2 अगस्त, 2025 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश से सीधे आपके खाते में पहुंचेगी।
मैसेज टोन बजे तो समझिए आपके खाते में किसान सम्मान की धनराशि पहुंच गई है।#AgriGoI #Agriculture #PMKisan #PMKisan20thInstallment @PMOIndia @narendramodi… pic.twitter.com/pgqTLOWNPM
PSL 2026: 20 वर्षीय मुहम्मद इस्माइल ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, एक ओवर में लुटा दिए 26 रन
बेमौसम बारिश का कहर: अहिल्यानगर में फसलों का भारी नुकसान, मंत्री विखे पाटिल ने दिए सर्वे के सख्त आदेश
क्या कोई पार्टी अपने सांसद को पद से हटा सकती है? राघव चड्ढा बनाम AAP विवाद में संविधान का सच
थककर सो गया AI: 15 भाषाओं में विदाई के बाद 500 बार लिखा Bye , फिर हो गया क्रैश
खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा से खेल रही कांग्रेस, पीएम मोदी का जोरदार हमला
सहारनपुर: मदरसे में हैवानियत, मासूम को पकड़कर लाठी-डंडों से पीटा; वीडियो वायरल
बंगाल चुनाव: TMC का चुनावी शंखनाद, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अनुभव और ग्लैमर का जबरदस्त मेल
पाकिस्तान की 80% आबादी गे है : ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट के दावे से मचा हड़कंप
ईरान में नाकाम हुई अमेरिका की डिजिटल पावर , स्टारलिंक के सामने खड़ी हुई बड़ी चुनौती
दिल्ली में रविवार को घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान: इन रास्तों पर रहेगा भारी ट्रैफिक, पुलिस की एडवायजरी जारी