प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया है। उन्होंने नेहरू के समय में हुए सिंधु जल समझौते को देश के साथ धोखा करार दिया, जिसे अब भारत ने सुधारा है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज जो लोग पूछ रहे हैं कि PoK वापस क्यों नहीं लिया गया, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि किसकी सरकार ने पाकिस्तान को PoK पर कब्जा करने का मौका दिया। आजादी के बाद से ही जो फैसले लिए गए, उनकी सजा आज तक देश भुगत रहा है।
उन्होंने अक्साई चिन का जिक्र करते हुए कहा कि उस पूरे क्षेत्र को बंजर जमीन करार देकर देश की 38,000 वर्ग किलोमीटर जमीन खोनी पड़ी।
प्रधानमंत्री ने सवाल उठाया कि आखिर किस सोच के तहत कांग्रेस ने पाकिस्तान को 80 फीसदी पानी दे दिया। उन्होंने कहा कि जिस देश ने भारत को दुश्मन कहा, उसी को पानी दिया गया। क्या ये कोई समझदारी थी?
पीएम मोदी ने नेहरू के फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी गलतियों की वजह से देश को बहुत नुकसान हुआ है। अगर थोड़ी सी समझ होती तो PoK वापस लेने का निर्णय हो सकता था।
उन्होंने कांग्रेस की ऐतिहासिक गलतियों की एक लंबी फेहरिस्त गिनाई। उन्होंने कहा कि 1962-63 में कांग्रेस नेता जम्मू कश्मीर के पुंछ, उरी, नीलम वैली और किशनगंगा को छोड़ने का प्रस्ताव रख रहे थे। 1966 में रण ऑफ कच्छ पर मध्यस्थता स्वीकार कर 800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पाकिस्तान को सौंप दिया गया।
1965 की जंग में हाजी पीर पास को सेना ने वापस जीत लिया था, लेकिन कांग्रेस ने उसे फिर लौटा दिया। 1971 में पाकिस्तान के 93 हजार फौजी बंदी थे और हमारी सेना ने पाकिस्तान का हजारों वर्ग किलोमीटर एरिया कब्जा किया था। उस दौरान, अगर थोड़ा सा विजन होता तो POK वापस लेने का निर्णय हो सकता था।
पीएम मोदी ने कहा कि 1974 में श्रीलंका को कच्चातिवु गिफ्ट कर दिया गया, जिसकी वजह से आज तक भारतीय मछुआरों की जान पर आफत आती है। कांग्रेस दशकों से सियाचिन से सेना हटाने का इरादा लेकर चल रही थी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की ऐतिहासिक गलतियों की वजह से देश को बहुत नुकसान हुआ है और अब भारत ने इन गलतियों को सुधारने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत युद्ध का नहीं, बुद्ध का देश है और समृद्धि और शांति चाहता है, लेकिन यह ताकत से होकर गुजरता है।
*ऑपरेशन सिंदूर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया है। जो लोग आज पूछ रहे हैं कि PoK वापस क्यों नहीं लिया गया, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि किसकी सरकार ने पाकिस्तान को PoK पर कब्जा करने का मौका दिया। जवाब स्पष्ट है। जब भी मैं… pic.twitter.com/c0Qw1OtKE5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
अमेरिकी उपराष्ट्रपति का घंटों फोन, PM मोदी ने नहीं उठाया, फिर दिया ऐसा जवाब!
डिंपल यादव पर टिप्पणी: मौलाना साजिद रशीदी को सपा ने बताया भाजपा का एजेंट, लखनऊ में बवाल
मुर्गे-मुर्गी का अटूट प्रेम: पिंजरा तोड़कर, प्यार से लिपटकर! क्या छोड़ देंगे चिकन खाना?
अलास्का और हवाई में सुनामी का खतरा, 10 फीट ऊंची लहरें मचा सकती हैं तबाही!
इसरो की बड़ी कामयाबी: निसार उपग्रह अंतरिक्ष में, 12 दिन में बनाएगा धरती का नक्शा!
भारत ने सेमीफाइनल में मारी बाजी: बिन्नी और पठान ने मचाया तहलका!
ऑपरेशन सिंदूर में नेहरू को क्यों घसीटा? PM मोदी के भाषण पर कमलनाथ का सवाल
डंके की चोट पर OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण: मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐलान
ऑपरेशन सिंदूर: एक मुकदमा कर दो... जवाहर लाल नेहरू हाजिर हों , लोकसभा में RJD सांसद मनोज झा ने ऐसा क्यों कहा?
नाग की मौत के 15 दिन बाद बदला लेने घर में घुसी नागिन, गांव में हड़कंप